वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा महिला पर टिप्पणी करने वाले 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा महिला पर टिप्पणी करने वाले 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा महिला संबंधी अपराध के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन व अपर पुलिस उपायुक्त जोन वरुणा कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह की मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में 01 नफर अभियुक्त कमलेश बाल्मिकी पुत्र सुरेश बाल्मिकी निवासी- भुल्लनपुर पीएसी के पास थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी को आज दिनांक 31.08.2026 समय 13.35 बजे मण्डुवाडीह क्षेत्रांतर्गत ग्राम लखनपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही संपादित की जा रही है।
घटना का विवरण-
आज दिनांक 31.08.2026 को थाना मण्डुवाडीह की मिशन शक्ति टीम, मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत मामूर थी कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि लखनपुर कालोनी में अभियुक्त द्वारा आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी किया जा रहा है। मिशन शक्ति टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 307/2026 धारा- 296 बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -
कमलेश बाल्मिकी पुत्र सुरेश बाल्मिकी निवासी- भुल्लनपुर पीएसी के पास थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक -
मण्डुवाडीह क्षेत्रांतर्गत ग्राम लखनपुर से, दिनांक 31.08.2026 समय 13.35 बजे ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. म0उ0नि0 खुशबू कुमारी थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।
2. म0उ0नि0 नेहा परवीन थाना मण्डुवाडीह कमिश्ररेट वाराणसी।
3. म0का0 लक्ष्मी तिवारी थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।
4. रि0म0का0 अर्चना देवी थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी