वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा 100 ग्राम नाजायज हीरोइन के साथ अभियुक्त नत्थु राजभर गिरफ्तार
थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा 100 ग्राम नाजायज हीरोइन के साथ अभियुक्त नत्थु राजभर गिरफ्तार।
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में, "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिंहपुर नवनिर्मित प्लाटिंग के पास से दिनांक 20.12.2025 समय करीब 21.45 बजे अभियुक्त नत्थू राजभर पुत्र स्व० मुकुन्द राजभर निवासी पैगम्बरपुर पंचकोशी थाना सारनाथ वाराणसी को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से कुल 100/- ग्राम नाजायज हीरोइन व 300/-रु. नगद बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सारनाथ में मु0अ0सं0- 625/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
नत्थू राजभर पुत्र स्व० मुकुन्द राजभर निवासी पैगम्बरपुर पंचकोशी थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
सिंहपुर नव निर्मित प्लाटिंग के पास, दिनांक- 20.12.2025 को समय करीब 21.45 बजे ।
बरामदगी का विवरण-
कुल 100 ग्राम नाजायज हिरोइन व 300 रू0 नगद बरामद।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-625/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ़्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी
2. उ0नि0 दुर्गेश सिंह थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी
3. उ0नि0 श्री बुद्धराज थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी
4. का0 देवेन्द्र प्रताप सिंह थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत प्रतिबंधित अवैध चाइनीज/नायलान मांझा वजन 28.300 किलोग्राम के साथ 1 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
