•   Tuesday, 21 Apr, 2026
Varanasi Police Station Shivpur arrested wanted accused Shashank Tiwari in the case of luring and ta the abducted/victim was recovered safely.

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त शशांक तिवारी गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त शशांक तिवारी गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद 

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-168/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0 व बढोत्तरी धारा 87 बी0एन0एस० थाना शिवपुर कमि० वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त शशांक तिवारी पुत्र राकेश तिवारी निवासी ग्राम भवानीगढ़ पो० कहला थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को दिनांक-19.04.2026 को समय करीब 22.30 बजे शिवपुर रेलवे स्टेशन वाराणसी से गिरफ्तार करते हुए, पीड़िता/अपहृता की सकुशल बरामदगी की गयी। उक्त के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक-17.04.2026 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने वादी की पुत्री (उम्र लगभग 17 वर्ष) के दिनांक-16.04.2026 को घर से दूध लेने हेतु निकलने व घर वापस ना आने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना शिवपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 संजय कुमार सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

शशांक तिवारी पुत्र राकेश तिवारी निवासी ग्राम भवानीगढ़ पो० कहला थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 26 वर्ष ।

गिरफ्तारी बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय शिवपुर रेलवे स्टेशन वाराणसी से, दिनांक-

19.04.2026 को समय करीब 22.30 बजे ।

बरामदगी का विवरण- मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता/पीड़िता, उम्र करीब 17 वर्ष बरामद।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-0168/2026 धारा 137 (2)/87 बी0एन0एस० थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

01- उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

02- का0 बालमुकुंद मौर्या थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

03- म0का0 पिंकी गोंड थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)