•   Tuesday, 21 Apr, 2026
Varanasi Ramnagar police arrested a mobile theft accused recovered 3 Android mobiles from his possession.

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 3 एण्ड्रायड मोबाइल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 3 एण्ड्रायड मोबाइल बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक- 20/04/2026 को थाना रामनगर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त नागेश्वर साहनी उर्फ सोनू साहनी उर्फ टोबे पुत्र महाबली साहनी निवासी ग्राम सूजाबाद थाना रामनगर वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को चोरी के 03 एण्ड्रायड मोबाइल के साथ सूजाबाद आर्मी ग्राउण्ड चौराहे से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटनाक्रम का विवरणः दिनांक 18.04.2026 को वादी मुकदमा के लिखित तहरीर के आधार पर थाना रामनगर पर अभियुक्त नागेश्वर साहनी उर्फ सोनू साहनी उर्फ टोबे पुत्र महाबली साहनी निवासी ग्राम सूजाबाद थाना रामनगर वाराणसी के विरुद्ध मु0अ0सं0-104/2026 धारा-305 (ए) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में दिनांक 20/04/2026 को थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा सूजाबाद आर्मी ग्राउंड के पास से अभियुक्त नागेश्वर साहनी उर्फ सोनू साहनी उर्फ टोबे पुत्र महाबली साहनी निवासी ग्राम सूजाबाद थाना रामनगर वाराणसी को 03 अदद एण्ड्रायड मोबाइल फोन व 900/- रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण – पूछताछ में बताया कि मैं मोबाइल को चुराकर तथा ट्रेन में दरवाजे खिड़की पर बैठे लोगों से डण्डा मारकर मोबाइल छीनकर उन मोबाइल को औने पौने दामों पर बेचकर अपने शौक पूरे करता हूँ व बरामद मोबाइल व पैसों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर बता रहा है कि मैने दो मोबाइल अपने गाँव सूजाबाद से एक व्यक्ति के घर से चुराया था जिसमें से एक मोबाइल मैने आने जाने वाले राहगीर को 2000/- रूपये में बेच दिया था जिसमें से 1100/- रूपये खर्च हो गया तथा यह जो पैसा बचा है वही पैसा है तथा बाकी दो मोबाइल मैंने रतनपुर गांव में रेल पटरी के किनारे ट्रेन में दरवाजे खिड़की पर बैठकर मोबाइल चला रहे लोगों के हाथ पर डण्डा मारकर छीना था पकड़े जाने के डर से में मैं भाग रहा था कि तभी आप लोग पकड़ लिए तथा बता रहा है कि इसी काम को करने में मैं पहले भी जेल जा चुका हूँ।

बरामदगी का विवरण-03 एण्ड्रायड मोबाइल फोन व 900/- रूपये नगद।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-0091/2020 धारा 379/411/413 भा0द0वि0 थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

2. मु0अ0सं0-104/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 20/04/2026, स्थान- सूजाबाद आर्मी ग्राउंड के पास थाना रामनगर

कमि० वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- नागेश्वर साहनी उर्फ सोनू साहनी उर्फ टोबे पुत्र महाबली साहनी निवासी ग्राम सूजाबाद थाना रामनगर वाराणसी

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. राजकिशोर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर कमि० वाराणसी

2. उ0नि0 पी. के.  पाण्डेय चौकी प्रभारी सूजाबाद थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 शिवम सोनी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. उ0नि0 वीरेन्द्र मौर्या थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

5. का0 रणधीर गोंड थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)