वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में 2 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार, अपृहता बरामद
वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में 2 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार, अपृहता बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस रोहनियां के नेतृत्व मे मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0308/2026 धारा 137(2), 87,64 (1), 142 बीएनएस (2) पास्को एक्ट थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी से संबंधित 02 नफर अभियुक्त 1. शहजादे पुत्र शमीम निवासी सिधौरिया कालोनी शिवदासपुर थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी, 2. अनिल कनौजिया पुत्र राजकुमार कनौजिया निवासी सिधौरिया कालोनी शिवदासपुर थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी को आज दिनांक 01.09.2026 को समय करीब 16.00 बजे थाना मण्डुवाडीह परिसर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक-31.08.2026 को वादी मुकदमा/प्रार्थी द्वारा अपनी नाबालिग बहन उम्र 16 वर्ष के घर से बिना बताये कहीं चले जाने व वापस न आने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया गया, जिसके आधार पर थाना मण्डुवाडीह पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 सत्यानन्द द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. शहजादे पुत्र शमीम निवासी सिधौरिया कालोनी शिवदासपुर थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष।
2. अनिल कनौजिया पुत्र राजकुमार कनौजिया निवासी सिधौरिया कालोनी शिवदासपुर थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 0308/2026 धारा 137 (2), 87,64 (1), 142 बी0एन0एस0 व ¼ (2) पास्को एक्ट थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना मण्डुवाडीह परिसर से, दिनांक 01.09.2026 समय करीब 16.00 बजे ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 सत्यानन्द यादव थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा 1 नफ़र गौ-तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से कुल 3 राशि गोवंश व घटना में प्रयुक्त 2 अदद वाहन बरामद