•   Tuesday, 07 Apr, 2026
Varanasi Ramnagar police arrested two accused with 11 kg of illegal marijuana worth approximately Rs

वाराणसी कमिश्नर मोहित अग्रवाल का आदेश मिलते ही वाराणसी रामनगर थानाध्यक्ष वाहन जांच के दौरान 2 अभियुक्तगण को 11 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा 2 अभियुक्तगण अवैध गांजा कुल 11 किलोग्राम कीमत लगभग 3 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में,

सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.04.2026 को बंदरगाह मोड के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी कि दो लोग मोटरसाइकिल पर सूटकेस लिये खडे थे पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किये रामनगर पुलिस द्वारा अथक प्रयास से घेरधार कर मोटर साइकिल सवार व्यक्तियो को पकड लिया गया उनके पास से मिले सूटकेस को खुलवाकर देखने पर उसमे नाजायज अवैध गांजा 09 बंडल व 720 ग्राम खुला प्राप्त हुआ, 

उक्त दोनों अभियुक्तगण 1. सुजीत कुमार पुत्र पलटू निवासी लौदा थाना अलीनगर जिला चंदौली उम्र 24 वर्ष 2. राकेश कुमार सिह पुत्र विजय कुमार सिह निवासी मडई थाना बलुआ जिला चंदौली उम्र 32 वर्ष को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया। 

उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-0089/2026 धारा- 8/20 (b) (ii) (ब) N.D.P.S. एक्ट 1985 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ अभियुक्तगण - पकडे गये अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर बता रहे है कि आपको हमारे पास से जो गांजा मिला है वो हम दोनों लोग बिहार के सासाराम जिले से एक व्यक्ति से खरीद कर लाये हैं, जिसका नाम पता हम लोग नहीं जानते, हम दोनो गांजा लाकर वाराणसी व आस पास के जनपदों में ले जाकर चोरी छिपे उचित मूल्य पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते है। आज हम लोग बेचने के लिये वाराणसी के लिये ले जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -

1. सुजीत कुमार पुत्र पलटू निवासी लौदा थाना अलीनगर जिला चंदौली उम्र 24 वर्ष।

2. राकेश कुमार सिह पुत्र विजय कुमार सिह निवासी मडई थाना बलुआ जिला चंदौली उम्र 32 वर्ष

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 07/04/2026 स्थान बंदरगाह मोड के पास थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी।

बरामदगी का विवरण- अवैध गांजा 09 बण्डल व 720 ग्राम खुला कुल 11 किलोग्राम (कीमत करीब 03 लाख रुपये।

पंजीकृत अभियोग का संक्षिप्त विवरण- मु0अ0सं0-0089/2026 धारा 38/20 (b) (ii) (ब) N.D.P.S. एक्ट 1985

थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पाण्डेय थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 जयप्रकाश सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 आदित्य कुमार राय चौकी प्रभारी भीटी थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

4. उ0नि0 अमित कुमार यादव थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

5. उ0नि0 पंकज कुमार मिश्रा थाना रामनगर कमिश्ररेट वाराणसी।

6. उ0नि0 अमित शर्मा थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

7. हे0का0 रविन्द्र सिंह थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

8.

हे0का0 सूर्यप्रकाश तिवारी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

9. का० शक्तिरमण पाल थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)