•   Saturday, 21 Mar, 2026
Varanasi Mirzamurad police arrested 5 accused while gambling recovered 52 playing cards and ₹12 570 cash.

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 5 अभियुक्त गिरफ्तार, 52 अदद ताश के पत्ते एवं माल फड़ ₹12,570/- नगद बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 5 अभियुक्त गिरफ्तार, 52 अदद ताश के पत्ते एवं माल फड़ ₹12,570/- नगद बरामद

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम द्वारा उ0नि0 गणेश पटेल, चौकी प्रभारी खजूरी के नेतृत्व में, मुखबिर की सूचना पर सी0वी0एस0 पब्लिक स्कूल के पीछे स्थित अर्धनिर्मित पोखरा के पास छापेमारी की गई।

मौके पर कुछ व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए पाए गए, जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत है—

प्रदुम पटेल पुत्र सीताराम पटेल, निवासी ग्राम प्रतापपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 24 वर्ष
रिंकु कुमार पटेल पुत्र सुभाष पटेल, निवासी ग्राम आषाढ़, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 22 वर्ष
विशाल पटेल पुत्र संजय कुमार, निवासी ग्राम प्रतापपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 18 वर्ष
विनोद कुमार पुत्र अकबाल, निवासी ग्राम प्रतापपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 40 वर्ष
अजय कुमार पुत्र रूप नारायण, निवासी ग्राम प्रतापपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 42 वर्ष

अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते एवं माल फड़ ₹12,570/- नगद बरामद किया गया।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पर मु0अ0सं0 0079/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, घटना स्थल से बरामद 02 अदद मोटरसाइकिलों के संबंध में धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)