वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा आभूषणों की चोरी करने वाली 4 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 2 पीली धात् की चेन व 7 सफेद धात् की अंगूठियाँ (अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 10 हजार रूपये) बरामद
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा आभूषणों की चोरी करने वाली 4 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 2 पीली धात् की चेन व 7 सफेद धात् की अंगूठियाँ (अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 10 हजार रूपये) बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु०अ०सं०-0146/2026 धारा 303 (2) बी0एन0एस0 व बढोत्तरी धारा 317(2) बी०एन०एस० थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित कुल 04 नफ़र अभियुक्ता/चोर को आज दिनांक-21.03.2026 को समय करीब 13.20 बजे सारंग नाथ मंदिर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तागण के कब्जे से चोरी की 02 अदद पीली धातु की चेन व 07 अदद सफेद धातु की अंगूठी बरामद हुयी। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक-20.03.2026 को वादिनी मुकदमा/प्रार्थिनी ने अज्ञात औरत द्वारा लक्ष्मी माता मंदिर के पास से वादिनी के गले से सोने का चेन चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रा०पत्र दिया, जिसके आधार पर सारनाथ में सुसंगत धाराओं में मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० अमरजीत कुशवाहा द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण- कुल 04 अभियुक्ता (उम्र क्रमशः उम्र 50 वर्ष, उम्र 25 वर्ष, उम्र करीब 45 वर्ष व उम्र करीब 52 वर्ष)।
विवरण पूछताछ- अभियुक्तागण ने पूछताछ करने पर बताया कि कल दिनांक-20.03.2026 को सांय के समय लक्ष्मी माता मंदिर पंचकोशी के पास से हमने एक चेन चुराई थी और जो चेन तथा अंगूठी हमारे पास से मिली है वह सब भी चोरी की है, जिसे अलग-अलग जगहों से हम लोगों ने मिलकर चुराई थी। हम लोग काफी दिनों से घूम-फिरकर मंदिरों से तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों से चोरी करते हैं और वहाँ से निकल जाते हैं। आज हम लोग यहाँ मिलकर एक साथ बैठकर ये चोरी हुए सामानों को कहीं दूर बेचने की बात कर रहे थे कि आप लोगों ने हमें पकड़ लिया।
गिरफ़्तारी का स्थान, दिनांक व समय सारंगनाथ मंदिर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से, दिनांक-
21.03.2026 को समय करीब 13.20 बजे।
बरामदगी का विवरण - 02 अदद चेन पीली धातु व 07 अदद अंगूठी सफेद धातु (अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख 10 हजार रूपये) बरामद।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-0146/2026 धारा 303(2)/317 (2) बी०एन०एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
गिरफ़्तारी/बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अमरजीत कुमार थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 पुरूषोत्तम मिश्रा थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 5 अभियुक्त गिरफ्तार, 52 अदद ताश के पत्ते एवं माल फड़ ₹12,570/- नगद बरामद
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा आभूषणों की चोरी करने वाली 4 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 2 पीली धात् की चेन व 7 सफेद धात् की अंगूठियाँ (अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 10 हजार रूपये) बरामद
