वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस द्वारा डीसीएम समेत कुल 14 राशि गोवंश बरामद, दो नफर गो-तस्कर गिरफ्तार
वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस द्वारा डीसीएम समेत कुल 14 राशि गोवंश बरामद, दो नफर गो-तस्कर गिरफ्तार।
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के दृष्टिगत पशु/मादक/प्रतिबन्धित पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा सर्विस लेन किनारे लठिया स्थित शेपा कालेज के समीप से दिनांक 14.01.2026 समय 17.30 बजे डीसीएम में लदे कुल 14 राशि गोवंश के साथ अभियुक्तगण 1. सलमान पुत्र अनिश निवासी बीजेमऊ थाना सतरिख जिला बाराबंकी 2. आकाश कुमार यादव पुत्र नन्हे यादव निवासी ग्राम जगरिया पोस्ट चैनपुर थाना चैनपुर जिला कैमुर भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 0013/2026 धारा 3/5(A)/5 (B)/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -
1. सलमान पुत्र अनिश निवासी बीजेमऊ थाना सतरिख जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश उम्र करीब 27 वर्षी
2. आकाश कुमार यादव पुत्र नन्हे यादव नि० ग्राम जगरिया पोस्ट चैनपुर थाना चैनपुर जिला कैमुर भभुआ बिहार उम्र करीब 21 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1- कुल 14 राशि गोवंश ।
2-एक अदद टाटा मोटर्स वाहन डीसीएम, भूरा रंग, वाहन नम्बर DL 1GE1768 ।
गिरफ्तारी बरामदगी का स्थान, दिनांक -
लतिया स्थित सर्विस लेन किनारे शेपा कालेज के समीप, दिनांक 14.01.2026 समय 17.30 बजे।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 0013/2026 धारा 3/5 (A)/5 (B)/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना रोहनिया कमिश्ररेट वाराणसी।
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उ०नि० विशाल कुमार सिंह, उ०नि० श्याम बाबू, हे0का0 अमरनाथ यादव, हे0का0 चन्द्रदीप मौर्या, का० धनञ्जय सिंह, हे०का० वेद प्रकाश राय, हे०का० शिव प्रकाश यादव थाना रोहनिया कमिश्ररेट वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा 1 अवैध पिस्टल 0.32 बोर मय मैगजीन व 1 अन्य मैगजीन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
