•   Saturday, 11 Apr, 2026
Varanasi Police Station Chowk Police Team Arrests Accused for Abusing and Assaulting 3 Mobile Phones Recovered

वाराणसी थाना चौक पुलिस टीम द्वारा गाली गलौज व मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 3 मोबाइल फोन बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चौक पुलिस टीम द्वारा गाली गलौज व मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 3 मोबाइल फोन बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक-11.04.2026 को मु0अ0सं0-0049/2026 धारा 115(2),352,351(2),191 (2) BNS थाना चौक कमि० वाराणसी से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त- 1. सचिन सेठ पुत्र विष्णु सेठ पता पड़ाव साहुपुरी थाना मुगलसराय जिला चंदौली उम्र 23 को कुल 03 मोबाइल फोन के साथ दालमण्डी मोड़ के पास वाली गली के पास थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 11.04.2026, स्थान दालमण्डी मोड़ के पास वाली गली के पास थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

घटना का विवरणः- दिनांक- 11.04.2026 को आवेदक द्वारा थाना चौक पर सूचना दी गयी कि दिनांक

04.03.2026 को रात्रि में अपने दोस्त के साथ घर जा रहे थे कि बीच रास्ते में हनुमान मंदिर के पास एक लड़के से धक्का लग गया जिससे वह लड़का गाली गलौज करने लगा और फोन कर के अपने 04-05 दोस्तो को बुला कर मारपीट व गाली गलौज करने लगा और फोन छीन लिया गया। 

उक्त सूचना पर थाना चौक पर मु0अ0सं0-0049/2026 धारा 115(2),352,351(2), 191 (2) BNS थाना चौक कमि० वाराणसी पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उ0नि0 श्री अभिषेक कुमार त्रिपाठी को आवंटित की गयी। मुकदमा उपरोक्त के विवेचना के क्रम में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्त सचिन सेठ पुत्र विष्णु सेछ पता पड़ाव साहुपुरी थाना मुगलसराय जिला चंदौली उम्र 23 वर्ष को कुल 05 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तःका विवरण सचिन सेठ पुत्र विष्णु सेछ पता पड़ाव साहूपुरी थाना मुगलसराय जिला चंदौली उम्र 23 वर्ष।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

1. मु0अ0सं0-0049/2026 धारा 115(2), 352,351 (2), 191 (2) BNS थाना चौक कमि० वाराणसी 2. मु0अ0सं0-0010/2023 धारा 389,411 भा०दं०सं० 1860 थाना जिआरपी जौनपुर।

बरामदगी का विवरण -

1. रेटमी 05 जी रंग काला आईएमईआई नं0 864985068927828

2. मोटोरोला रंग बैगनी

3. रिपब्लिक आफ गेमर रंग काला

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 पंकज सिंह थाना चौक कमिश्ररेट वाराणसी।

4. का0 भानू प्रताप थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

5. का0 मानवेन्द्र सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)