•   Sunday, 12 Apr, 2026
Police Commissioner of Varanasi Commissionerate Mohit Agarwal organized a military conference and mo

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन माह भर में कोई उल्लेखनीय कार्य न करने वाले दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन माह भर में कोई उल्लेखनीय कार्य न करने वाले दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

“पुलिस आयुक्त का स्पष्ट संदेश: उत्कृष्ट कार्य करने वाला ही थानाध्यक्ष रहेगा।”

पुलिस आयुक्त द्वारा प्रदर्शन आधारित जवाबदेही तय करते हुए निष्क्रियता पर सख्त रुख अपनाया गया। अब वही थानाध्यक्ष पद पर बना रहेगा, जो उत्कृष्ट कार्य, प्रभावी अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण में सफल होगा।

क्र0सं0 नाम कहाँ से कहाँ को

01 नि0 राजबहादुर मौर्य प्रभारी निरीक्षक लोहता पुलिस लाइन

02 नि0 सुधीर कुमार त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर पुलिस लाइन

कमिश्नरेट वाराणसी मे कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु  निम्नांकित निरीक्षक ना0पु0 को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर नियुक्त किया गया है –

क्र0सं0 नाम कहाँ से कहाँ को

01 नि0 सधुवन राम प्रभारी निरीक्षक कपसेठी प्रभारी निरीक्षक चोलापुर

02 नि0 दुर्गा सिंह पुलिस लाइन प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर

03 उ0नि0 दिगम्बर उपाध्याय पीआरओ, पुलिस आयुक्त थानाध्यक्ष लोहता

04 उ0नि0 विकास कुमार मौर्या चौकी प्रभारी चिरईगाँव थाना-चोबैपुर थानाध्यक्ष कपसेठी

सैनिक सम्मेलन

पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि पूर्व में प्राप्त समस्त समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सम्मेलन में प्रस्तुत नई समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर समाधान कराया जाए।

एनपीएस, आवास, मूलभूत सुविधाओं एवं कर्मचारी कल्याण से जुड़ी समस्याओं का परीक्षण कर संबंधित शाखाएं शीघ्र प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

सभी थानाध्यक्षों की आवास, बाथरूम, कार्यालय एवं संसाधन संबंधी समस्याओं को सूचीबद्ध कर चरणबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाए।

 

अपराध समीक्षा

पुलिस आयुक्त द्वारा बीट आरक्षियों को सौंपे गए नवीन कार्यों का गंभीरता से पालन कराया जाए तथा क्षेत्रीय उत्तरदायित्व स्पष्ट रूप से निर्धारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

ई-समन प्रणाली का शत-प्रतिशत उपयोग किया जाए तथा समस्त अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल की निगरानी करें ।

यक्ष ऐप का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा सभी कर्मियों को इसकी कार्यप्रणाली से पूर्णतः प्रशिक्षित किया जाए।

iGOT Karmayogi पोर्टल पर लंबित प्रशिक्षण शीघ्र पूर्ण किए जाएं तथा सभी अधिकारी-कर्मचारी नियमित रूप से मॉड्यूल अपडेट करें ।

मैनुअल समन बंद होने के कारण प्रत्येक दो घंटे में पोर्टल जांची जाए तथा प्राप्त समन तत्काल संबंधित अधिकारी को आवंटित किया जाए।

यातायात व्यवस्था -

Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme अंतर्गत चिन्हित दस प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखकर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाई जाए।

प्रत्येक चिन्हित मार्ग पर नियुक्त ट्रैफिक मार्शल संबंधित थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर जाम निवारण की सतत कार्यवाही करें।

थाना प्रभारी एवं रूट मार्शल 30 अप्रैल तक निर्धारित मार्गों पर कम से कम 25 प्रतिशत RTC समय में कमी लाएं।

•RTC योजना की प्रगति, परिणाम एवं कमियों की मासिक समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल लागू किए जाएं

तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, रांग साइड एवं अन्य यातायात नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।

जाम निवारण हेतु 5E मॉडल-

 Education and Awareness

आमजन, वाहन चालकों एवं व्यापारियों को यातायात नियमों के पालन हेतु व्यापक शिक्षा एवं जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किए जाएं।

Enforcement

यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाए तथा नियमों का पालन कराने हेतु नियमित अभियान चलाए जाएं।

Engineering & Technology

जाम प्रभावित स्थलों पर इंजीनियरिंग सुधार, बैरिकेडिंग, संकेतक एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग बढ़ाकर व्यवस्था बेहतर बनाई जाए।

Encroachment Removal

सड़क एवं चौराहों पर अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर नगर निकायों के समन्वय से नियमित हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

E-rickshaw Operation

ई-रिक्शा संचालन सुव्यवस्थित किया जाए, निर्धारित स्टैंड चिन्हित हों तथा अनियंत्रित संचालन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए।

समस्त थानाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि सभी ऐप, पोर्टल एवं डिजिटल व्यवस्थाओं की जानकारी निचले स्तर तक प्रत्येक कर्मचारी को हो।

सामान्य मामलों में 30 दिवस तथा गंभीर मामलों में 45 दिवस के भीतर विवेचना पूर्ण कर चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित की जाए।

किसी भी प्रकार के मुकदमों को अनावश्यक लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित प्रगति समीक्षा की जाए।

गोतस्करी, चोरी, नकबजनी, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट एवं गैंगस्टर की कार्यवाही की जाए।

हुक्का बार, जुआ, एनडीपीएस, गोतस्करी एवं वैश्यावृत्ति जैसी अवैध गतिविधियों पर विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए तथा त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

व्यापारियों, उद्योग बंधुओं, पेंशनर्स एवं जनसाधारण के साथ नियमित बैठकें कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने जाएं।

किसी भी घटना के घटित होते ही तत्काल उच्चाधिकारियों को तथ्यात्मक सूचना उपलब्ध कराई जाए तथा आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की जाए।

गर्मी को देखते हुए अग्निशमन इकाइयां अपना रिस्पांस टाइम बेहतर करें तथा समस्त उपकरण एवं संसाधन सदैव तैयार रखें।

 

आज दिनांक 11-04-2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी यातायात लाइन के नवीन सभागार में आयोजित की गई । 

 

जिसमें पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए। सैनिक सम्मेलन में कर्मचारियों की पूर्व लंबित समस्याओं के त्वरित निस्तारण, नई समस्याओं की प्राथमिकता से सुनवाई, एनपीएस, आवास, मूलभूत सुविधाओं तथा कर्मचारी कल्याण संबंधी विषयों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। 

 

अपराध समीक्षा में बीट आरक्षियों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हुए ई-समन, यक्ष ऐप, iGOT Karmayogi सहित सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

 

लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, सामान्य मामलों में 30 दिवस तथा गंभीर प्रकरणों में 45 दिवस के भीतर चार्जशीट दाखिल करने, मुकदमों को अनावश्यक लंबित न रखने तथा संगठित अपराधियों पर गुण्डा एक्ट एवं गैंगस्टर जैसी कठोर कार्यवाही करने पर विशेष जोर दिया गया। 

 

यातायात व्यवस्था सुधार हेतु Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के अंतर्गत चिन्हित मार्गों पर ट्रैफिक मार्शल तैनाती, 30 अप्रैल तक जाम समय में 25 प्रतिशत कमी तथा 5E मॉडल के माध्यम से शिक्षा, प्रवर्तन, तकनीकी सुधार, अतिक्रमण हटाने एवं ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। 

 

महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस, अवैध गतिविधियों पर अभियान, जनसंवाद, त्वरित सूचना प्रणाली तथा अग्निशमन इकाइयों की तत्परता पर भी बल दिया गया। 

 

गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)