•   Saturday, 11 Apr, 2026
Varanasi Chetganj police arrested the accused who helped in kidnapping a minor girl.

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को भगाने में सहयोग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को भगाने में सहयोग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल निर्देशन में थाना चेतगंज की पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-91/2026 धारा- 137(2), 49,87 बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी सी 26/67 छोटी मलदहिया थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र करीब 44 वर्ष को दिनांक 11.04.2026 को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरणः - दिनांक- 08.04.2026 को आवेदक द्वारा खुद की नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर घर

से भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0-91/2026 धारा- 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में अभियोग उपरोक्त में अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र प्रदीप निवासी सी 26/67 छोटी मलदहिया थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र करीब 44 वर्ष की संलिप्तता पाये जाने पर तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 49,87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए दिनांक 11.04.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त दीपक कुमार उपरोक्त को लेबर कालोनी देशी शराब के ठेका के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- दीपक कुमार पुत्र प्रदीप निवासी सी 26/67 छोटी मलदहिया थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र करीब 44 वर्ष।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 11.04.2026 स्थान लेबर कालोनी देशी शराब के ठेका के पास थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

पंजीकृत अभियुक्त का विवरण- मु0अ0सं0-91/2026 धारा- 137(2), 49,87 बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र०नि० विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।

3. का0 पुनीत कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)