वाराणसी एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों को घेरकर सवारी के लिए दबाव बनाने वाले टैक्सी/ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई जारी, आज 3 चालक गिरफ्तार, 40 चार पहिया वाहनों का चालान व 1 वाहन सीज
वाराणसी एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों को घेरकर सवारी के लिए दबाव बनाने वाले टैक्सी/ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई जारी, आज 3 चालक गिरफ्तार, 40 चार पहिया वाहनों का चालान व 1 वाहन सीज
एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों को घेरकर जबरन सवारी के लिए दबाव बनाने तथा अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आकाश पटेल, पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन के निर्देशन में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.03.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करते हुए यात्रियों को घेरकर सवारी के लिए दबाव बनाने वाले 04 चालकों को गिरफ्तार किया गया था तथा 02 वाहनों को जब्त किया गया था।
इसके बावजूद, पूर्व में दी गई हिदायतों एवं उक्त कार्रवाई के बाद भी कुछ चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था।
इसी के दृष्टिगत यात्रियों की सुविधा एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एयरपोर्ट परिसर में 04 पुलिसकर्मियों की स्थायी ड्यूटी लगाई गई है, जिन्हें ऐसे चालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमित रूप से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 10.03.2026 को थाना फूलपुर पुलिस की गठित टीम द्वारा एयरपोर्ट परिसर में पुनः चेकिंग एवं निगरानी की कार्रवाई की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए यात्रियों को घेरकर सवारी के लिए दबाव बनाने वाले 03 चालकों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 40 चार पहिया वाहनों का चालान किया गया तथा 01 वाहन को सीज किया गया।
सभी टैक्सी/ऑटो चालकों को पुनः सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही अपने वाहन खड़े करें तथा किसी भी यात्री को घेरकर सवारी के लिए दबाव न बनाएं।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित चालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की सुविधा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों को घेरकर सवारी के लिए दबाव बनाने वाले टैक्सी/ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई जारी, आज 3 चालक गिरफ्तार, 40 चार पहिया वाहनों का चालान व 1 वाहन सीज