वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा मुकदमें में प्रकाश / वाँछित अभियुक्त सूरज कुमार उर्फ कल्लू पुत्र महेश प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम वार्ड नं0 10 चुर्क थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उ०प्र० को मुखबिर की सूचना पर कस्बा चुर्क थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र से दिनांक 08.03.2026 को गिरफ्तार कर थाना चेतगंज पर लाया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- दिनांक 01.03.2026 को वादी मुकदमा द्वारा खुद के वाहन लोडर वाहन संख्या UP65KT6993
चोरी हो जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया।
जिसके आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ०नि० अली अतहर को सुपुर्द हुयी।
मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त विकास बियार पुत्र स्व० नरेश बियार निवासी चुर्क नगर वार्ड सं0 04 राबर्टसगंज जिला सोनभद्र को पूर्व में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गये वाहन लोडर को बरामद किया जा चुका है तथा प्रकाश में आया अभियुक्त सूरज कुमार उर्फ कल्लू वांछित चल रहा था।
जिसे दिनांक 08.03.2026 को अभियुक्त सूरज कुमार उर्फ कल्लू पुत्र महेश प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम वार्ड नं0 10 चुर्क थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उ०प्र० को मुखबिर की सूचना पर कस्बा चुर्क थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार कर थाना चेतगंज पर लाया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सूरज कुमार उर्फ कल्लू पुत्र महेश प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम वार्ड नं0 10 चुर्क थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उ०प्र० उम्र करीब 30 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 08.03.2026 को, स्थान- कस्बा चुर्क थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र से।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 47/2026 धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 113/2023 धारा 401 भादवि थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
3. मु0अ0सं0 432/2024 धारा 401 भादवि थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4. 150/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र०नि० विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अली अतहर चौकी प्रभारी तेलियाबाग थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. उ0नि0 श्री संदीप चौरसिया थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों को घेरकर सवारी के लिए दबाव बनाने वाले टैक्सी/ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, 4 चालक गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त
