•   Tuesday, 10 Mar, 2026
Varanasi Police Station Chowk Commissionerate Varanasi Police arrested one accused involved in onlin recovered two Android mobile phones and gambling material worth Rs 1250.

वाराणसी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा आनलाइन सट्टा/जुआ खेलाने व खेलने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 2 एण्ड्रायड मोबाइल व जुआ का माल 1250/- रुपये बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा आनलाइन सट्टा/जुआ खेलाने व खेलने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 2 एण्ड्रायड मोबाइल व जुआ का माल 1250/- रुपये बरामद 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.03.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर नारियल बाजर के पास गली में आनलाइन UP 65 एप पर सट्टा / जुआ खेलने व खेलाने वाले अभियुक्त विवेक कुमार सिंह पुत्र स्व० स्वामीनाथ सिंह पता सीके 55/4 नारियल बाजार उम्र 39 को दिनांक 08.03.2026 को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के पास से जुआ का माल 1250/- रुपये व 02 एण्ड्रायड मोबाइल बरामद किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण - दिनांक 08.03.2026 को मुखबिर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति नारियल बाजर के पास गली में आनलाइन UP 65 एप पर अपने ग्राहको का सट्टे का पैसा लगाकर आनलाइन सट्टा / जुआ खेला व खिलाया जा रहा है। उक्त सूचना पर विश्वास करते हुए थाना चौक पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो उक्त स्थान पर एक व्यक्ति मोबाइल लिये खड़ा था पुलिस बल को देखकर मोबाइल को अपने जेब में छुपाने लगा तथा भागने की कोशिश करने लगा, पुलिस बल द्वारा पकड़कर पूछताछ की गयी तो बताया कि मैं अपने मोबाइल में आनलाइन UP 65 एप पर बनाई गयी ID से अपने ग्राहको का पैसा लगाकर आनलाइन जुआ खेलवाता हूँ।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्त उपरोक्त से पूछताछ पर बताया कि मैं आनलॉइन UP 65 एप पर बनाई गयी ID पर ग्राहको का जितना अधिक से अधिक पैसा लगवाता हूँ मुझे फायदे के रुप में उस लगाए हुए पैसा पर मुझे कमिशन मिल जाता है जो लगभग 10 प्रतिशत होता है। पकड़े गये अभियुक्तगण के पास से सट्टा / जुआ का माल 1250/- रुपये व 02 एण्ड्रायड मोबाइल बरामद किया गया है।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 08.03.2026 को, स्थान नारियल बाजर के पास गली में थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

बरामदगी का विवरणः-

1. 1250/- रुपये ।

2. 02 एण्ड्रायड मोबाइल 01 मोबाइल फोन सैमसंग गैलेक्ली एम 32 IMEI 350961875071937 2 एक मोबाइल फोन ओपो ए 38 का मॉडल CPH2579

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण विवेक कुमार सिंह पुत्र स्व० स्वामीनाथ सिंह पता सीके 55/4 नारियल बाजार उम्र 39 |

पंजीकृत अभियोग का विवरणः- मु0अ0सं0-50/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 प्रणव पाण्डेय थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

3. म0उ0नि0 मुन्नी कुमारी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 कुँवर बहादुर सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

5. का0 चंदन पाण्डेय थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

6. का0 प्रवीन कुमार थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी ।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)