वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा थाना चितईपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0059/2026 धारा 69, 115(2), 351(3), 352, 89 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जालाली पट्टी, थाना मण्डुआडीह, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 26 वर्ष को दिनांक 09.03.2026 को हैदराबाद गेट से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- जन शिकायत प्रकोष्ठ में प्राप्त प्रकरण संख्या 98/26 VNS के संबंध में थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी में एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें प्रार्थिनी द्वारा आरोप लगाया गया कि समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जलालीपट्टी, नाथूपुर (डी.एल.डब्ल्यू.), वाराणसी द्वारा प्रार्थिनी को शादी का झांसा देकर पिछले लगभग दो वर्षों से शारीरिक संबंध बनाए गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0-0059/2026 धारा 69, 115(2), 351(3), 352, 89 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर मुकदमें से संबंधित अभियुक्त समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जालाली पट्टी, थाना मण्डुआडीह, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 26 वर्ष को दिनांक 09.03.2026 को हैदराबाद गेट से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जालाली पट्टी, थाना मडुवाडीह, जनपद वाराणसी उम्र लगभग 26 वर्ष।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 09.03.2026 को, स्थान- हैदराबाद गेट थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।
पंजीकृत अभियोग का विवरण मु0अ0सं0 0059/2026 धारा धारा 69, 115(2), 351(3), 352, 89 बीएनएस थाना
चितईपुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. म0उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।
4. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों को घेरकर सवारी के लिए दबाव बनाने वाले टैक्सी/ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, 4 चालक गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त
