•   Tuesday, 19 May, 2026
Inspector Sanjay Mishra who took charge of the Ramnagar police station warned the encroachers that if they encroach again action will be taken.

इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने थाना रामनगर का प्रभाग सम्भाले ही अतिक्रमणकरियो को दी चेतावनी अगर पुनः अतिक्रमण किया तो होगी कार्यवाही

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने थाना रामनगर का प्रभाग सम्भाले ही अतिक्रमणकरियो को दी चेतावनी अगर पुनः अतिक्रमण किया तो होगी कार्यवाही

वाराणसी के रामनगर इलाके में सड़क चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के तहत रामनगर किला मार्ग और आसपास के हिस्सों से अतिक्रमण हटाने का अभियान समय-समय पर चलाया जाता हैl

वही पड़ाव से लेकर रामनगर क्षेत्र तक फोरलेन सड़क निर्माण और नाली निर्माण के लिए सड़क की परिधि में आने वाले कई अवैध अतिक्रमण, गुमटियों और मकानों को प्रशासन और नगर निगम द्वारा हटाया गया था।

वही किला रोड़ पर कितना भी समझाया जाए अतिक्रमणकारी पुनः रामनगर चौराहा से किला रोड तक अवैध पार्किंग और दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर कब्जा, हो ही जाता है।

जिसे हल करने के लिए इंस्पेक्टर रामनगर संजय मिश्रा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुनः अतिक्रमण करते पाया गया तो विधि संगत कार्यवाही निश्चय की जायेगी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)