वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा चोरी के एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा चोरी के एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बाबतपुर-मंगारी रोड स्थित ग्राम घमहापुर के पास से मु0अ0सं0- 0151/2026 धारा 305, 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिषेक उर्फ मोहित कुमार पुत्र गणेश हरिजन निवासी अजोर पट्टी, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 21 वर्ष को समय लगभग 03:20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 01 अदद एलपीजी गैस सिलेंडर (एचपी कंपनी) बरामद किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 17.05.2026 को उसने अपने साथी विशाल पटेल निवासी बनियवा, थाना चोलापुर के साथ मिलकर सदानंद स्टील की दुकान के गोदाम से उक्त गैस सिलेंडर चोरी किया था।
दिन होने के कारण सिलेंडर को छिपा दिया गया था तथा आज उसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
अभिषेक उर्फ मोहित कुमार पुत्र गणेश हरिजन निवासी अजोर पट्टी, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 21 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः-
01 अदद एलपीजी गैस सिलेंडर (एचपी कंपनी)।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 विजय कुमार कुशवाहा, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 कलामुद्दीन अहमद, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
हे0का0 राम सहाय, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..