•   Tuesday, 19 May, 2026
Varanasi police station Sindhora police arrested the accused wanted in POCSO Act

वाराणसी थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिंधोरा-वाराणसी मार्ग स्थित गरथमा पुलिया के पास से मु0अ0सं0- 081/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कलामुद्दीन उर्फ मूसे पुत्र इसराफुद्दीन निवासी ग्राम अमौत, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा थाना सिंधोरा पर लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 10.05.2026 की रात्रि लगभग 12 बजे अभियुक्त कलामुद्दीन उर्फ मूसे अपने परिजनों के साथ प्रार्थिनी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा प्रार्थिनी के घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने के आभूषण, नगदी आदि भी लेकर चला गया। 

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिंधोरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

• कलामुद्दीन उर्फ मूसे पुत्र इसराफुद्दीन निवासी ग्राम अमौत, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 24 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-

उ0नि0 श्वेतांशु पाण्डेय, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।

का0 संजय राज, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।

रि0का0 विजय शंकर यादव, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल

पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन

कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)