•   Tuesday, 19 May, 2026
Varanasi police station Sindhora police arrested the accused wanted in POCSO Act The missing girl was found by the Sigra police station of Varanasi and was handed over safely to her

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया

वाराणसी थाना सिगरा पर लिखित सूचना प्राप्त हुई थी कि आवेदिका की पुत्री उम्र करीब 19 वर्ष दिनांक 09/05/2026 को अपने परिजनों से नाराज होकर घर से चली गयी थी परिजनों द्वारा आस- पास तलाश किया गया किन्तु बालिका नहीं मिली। उपरोक्त बालिका के गुम होने के सम्बन्ध में थाना सिगरा पर सूचना प्राप्त हुई प्राप्त सूचना के आधार पर गुमशुदा बालिका कि तलाश हेतु उ0नि0 अभय सिंह परिहार व म०उ०नि० काजोल सिंह प्रभारी मिशन शक्ति व अन्य पुलिस कर्मियों को लगाया गया। 
प्रभारी निरीक्षक सिगरा के आदेश -निर्देश के क्रम में गुमशुदा उपरोक्त बालिका की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों की सहायता से दिनांक- 18.05.2026 को उक्त गुमशुदा बालिका को तलाश कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। 
परिजनों द्वारा सिगरा पुलिस का धन्यवाद करते हुए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरी- भूरी प्रशंसा की गई।

बरामदगी/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. एस. के. मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 अभय सिंह परिहार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

3. म0उ0नि0 काजोल सिंह मिशन शक्ति प्रभारी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

4. म0का0 रीमा थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)