•   Friday, 31 Oct, 2025
Prayagraj Karaili police arrested the accused in the rape case.

प्रयागराज करैली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

करैली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रयागराज:-करैली थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गुरुवार को करैली क्षेत्र स्थित 60 फिट रोड, एचएस गार्डन के पास से अभियुक्त पवन शर्मा पुत्र जगनारायण शर्मा, निवासी मोहल्ला नयापुरा, करैली को हिरासत में लिया। बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ थाना करैली में दुष्कर्म से संबंधित मामला दर्ज था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।

थानाध्यक्ष करैली आशीष सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक विजय प्रकाश तथा उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा की टीम ने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ की और नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि कानून के तहत मामले की विवेचना जारी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है।

रिपोर्ट- मो. रिजवान.. प्रयागराज
Comment As:

Comment (0)