•   Saturday, 07 Feb, 2026
Security personnel and supervisors will be recruited under Civil Defence; camps will be organised on

सिविल डिफेंस के तहत सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती, वाराणसी जिले के सभी विकास खण्डों में तिथिवार लगेगी शिविर

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

सिविल डिफेंस के तहत सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती, वाराणसी जिले के सभी विकास खण्डों में तिथिवार लगेगी शिविर

जिला विकास अधिकारी ने निर्देशित किया सभी खंड विकास अधिकारी को।

यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा।

8 विकास खण्डों में तिथिवार लगेगी शिविर।

किसी भी ब्लॉक के बच्चे किसी भी ब्लॉक में आ सकते हैं। 

जिला विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल ने बताया कि जनपद के 8 विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 सिविल डिफेंस के तत्वाधान में वाराणसी जिले के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

17 व 18 फरवरी को चिरईगांव ब्लॉक , 19 व 20 फरवरी को आराजीलाइन ब्लॉक, 21 व 23 फरवरी को काशीविद्यापीठ ब्लॉक, 24 व 25 फरवरी हरहुआ ब्लॉक , 1 व 2 मार्च चोलापुर ब्लॉक , 6 व 7 मार्च बड़ागांव ब्लॉक, 8 व 9 मार्च पिंडरा ब्लॉक और 10 व 11 मार्च सेवापुरी ब्लॉक में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।

डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है। और सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। 
इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम नही तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। 
वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। 
जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 ऑनलाइन जमा करना होगा। 
पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, 
जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। 
जैसे बनारस में ,गाजीपुर , मऊ में ,प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर ,ताज होटल इत्यादि जगहों में  तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी,  बोनस,फंड्स।

जिला सूचना अधिकारी वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)