•   Friday, 26 Dec, 2025
Two people were injured in a road accident at Varanasi Police Station Manduadih Lahartara Fulwaria O their condition is very critical police admitted them to BHU Trauma Centre.

वाराणसी थाना मंडुआडीह लहरतारा फुलवरिया ओवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना में दो लोगों हालात काफी नाजुक पुलिस ने बीएचयू ट्रामा सेंटर में किया भर्ती

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मंडुआडीह लहरतारा फुलवरिया ओवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना में दो लोगों हालात काफी नाजुक पुलिस ने बीएचयू ट्रामा सेंटर में किया भर्ती

दिनांक 25.12.2025 समय करीब 20.15 बजे लहरतारा चौकी प्रभारी राहूल सिंह को सूचना मिलि कि फुलवरिया ओवरब्रिज लहरतारा पर एक्सीडेंट हो गया है।

इस सूचना पर तत्काल पुलिस बल के साथ मौक पर पहुंचे तो देखा कि फुलवरिया ओवरब्रिज लहरतारा पर एक स्कार्पियो नं0 - BR04AQ9248 एक स्कोडा वाहन नं०-UP65FP3355 व एक मोटरसाईकिल नं०- UP63BE5718 में  जबरदस्त टक्कर हो गयी तथा मोटर साईकिल चालक ओवरब्रिज से नीचे गिर गया तथा जो गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस वाहन पर एक महिला भी बैठी थी जो बुरी तरह से जख्मी है

चौकी प्रभारी ने तत्काल घायलों को तत्काल ट्रामा सेन्टर BHU अस्पताल भेजवा दिया खबर लिखे जाने तक घायलों की हालत काफी नाजुक थी।

वही घटना की जानकारी होने पर संजीव शर्मा एसीपी रोहनिया भी मौके पर पहुंच घायलों के विषय व मौके स्थिति का जायजा लिया।

मौके पर टक्कर के बाद उपरोक्त वाहनों के आसपास स्थानीय नागरिकों की काफी भीड़ भी एकत्र हो गई जिसे लोगों को समझा कर हटवाया गया।

पुलिस के विधिक कार्यवाही के दौरान स्थानीय पाषर्द के साथ अन्य सत्ताधारी नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।

इस दौरान अन्य विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा अमल में लाया जा रहा था।

वर्तमान समय व मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। 

वही चौकी प्रभारी ने राहुल सिंह ने मीडिया को बताया कि अगर दुर्घटना में घायल परिवार द्वारा किसी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज कराई तो आरोपियों के ऊपर विधिसंगत कार्यवाही भी की जाएगी।

वही चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक विवेक यादव ने बताया कि दुर्घटना इस प्रकार से हुई है घायलों के विषय मे कुछ भी कहा नही जा सकता क्यों की दुर्घटना में कार स्थिति को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है.. दुर्घटना किस प्रकार हुई होगी..

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)