•   Thursday, 12 Mar, 2026
Varanasi Police Station Bhelpar arrested the accused who lured and kidnapped a minor girl.

वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0138/26 धारा-137 (2)/87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सूरज सोनकर पुत्र रामजी सोनकर उर्फ चित्तड़ सोनकर निवासी बी 38/47 मोतीझील तुलसीपुर महमूरगंज भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष को मोतीझील पोखरा के बगल में बने दिवाल के पास से दिनांक 10.03.2026 को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

घटना का विवरण:- थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी पर वादी मुकदमा द्वारा अपनी पुत्री उम्र 17 वर्ष को बहला फुसला कर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भेलूपुर पर मु०अ०सं०-0138/2026 धारा 137(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर द्वारा गिरफ्तारी बरामदगी हेतु टीम का गठन किया गया। दिनांक- 10/03/2026 को थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त सूरज सोनकर पुत्र रामजी सोनकर उर्फ चित्तड़ सोनकर निवासी बी38/47 मोतीझील तुलसीपुर महमूरगंज भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष को मोतीझील पोखरा के बगल में बने दिवाल के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण सूरज सोनकर पुत्र रामजी सोनकर उर्फ चित्तड़ सोनकर निवासी बी 38/47 मोतीझील

तुलसीपुर महमूरगंज भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष।

अपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-0138/26 धारा 137(2)/87 बीएनएसएस थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

2. मु0अ0सं0-0132/2022 धारा 147, 323, 427, 504, 506 भादवि थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 नीतश कुमार जायसवाल चौकी प्रभारी महमूरगंज थाना भेलूपुर कमि) वाराणसी।

3. उ0नि0 के. सोनी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

4. का0 श्यामू थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरटे वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)