वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा किशोरी से छेड़खानी करने के मामले में वांछित अभियुक्त अमित कुमार को थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा किशोरी से छेड़खानी करने के मामले में वांछित अभियुक्त अमित कुमार को थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0075/2026 धारा 115(2),352,351(2),74 बी०एन०एस० थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम भदेवली पोस्ट कटौना थाना सिन्धौरा कमि० वाराणसी हाल पता दौलतपुर पहड़िया थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी को आज दिनांक-11.03.2026 को समय करीब 11.40 बजे थाना परिसर लालपुर पाण्डेयपुर से निवारक कार्यवाही के तहत गिरफ्तार किया गया।
उक्त सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक-10.03.2026 को वादिनी मुकदमा/प्रार्थिनी ने अभियुक्त अमित कुमार उपरोक्त द्वारा वादिनी के साथ जबदस्ती करने, रास्ते में परेशान करने, मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने व वादिनी को बदनाम करने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग उपरोक्त पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 मनीष सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अमित कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम भदेवली पोस्ट कटौना थाना सिन्धौरा कमि० वाराणसी हाल पता दौलतपुर पहड़िया थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी, उम्र करीब 28 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना परिसर लालपुर पाण्डेयपुर से, आज दिनांक-11.03.2026 को समय करीब 11.40 बजे।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-75/2026 धारा 115 (2), 352,351(2), 74 बी0एन0एस0 थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण-
1- प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2- उ0नि0 मनीष सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्ररेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा किशोरी से छेड़खानी करने के मामले में वांछित अभियुक्त अमित कुमार को थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया
