•   Friday, 26 Dec, 2025
Varanasi Police Station Rohaniya Police Team arrested one accused Prince Agrahari for selling banned a total of 50.500 kg of banned Chinese Manjha was recovered.

वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा बेंचने वाले 1 नफ़र अभियुक्त प्रिन्स अग्रहरी को गिरफ्तार किया गया, कुल 50.500 कि०ग्रा० प्रतिबन्धित चाईनीज मांझा बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा बेंचने वाले 1 नफ़र अभियुक्त प्रिन्स अग्रहरी को गिरफ्तार किया गया, कुल 50.500 कि०ग्रा० प्रतिबन्धित चाईनीज मांझा बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध/अपराधियों की रोकथाम व वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियाँ के नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध तरीके से अपनी दुकान मे प्रतिबंधित चाइनीज मझा रखकर बेच रहे अभियुक्त प्रिंस अग्रहरी पुत्र राजेश अग्रहरी निवासी नगर पंचायत गंगापुर थाना रोहनिया कमि० वाराणसी उम्र करीब 18 वर्ष को दिनांक 23.12.2025 को समय करीब 15.30 बजे नगर पंचायत गंगापुर थाना रोहनिया वाराणसी से कुल 50.500 कि० ग्रा० प्रतिबन्धित चाईनीज मांझा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 374/2025 धारा 293, 125, 223 बी0एन0एस0 व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभि० का विवरणः-

प्रिंस अग्रहरी पुत्र राजेश अग्रहरी निवासी नगर पंचायत गंगापुर थाना रोहनिया कमि० वाराणसी उम्र करीब 18 वर्ष

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः -

नगर पंचायत गंगापुर, थाना रोहनिया दिनांक 23.12.2025, समय 15.30 बजे

बरामदगी का विवरण -

50 किलो 500 ग्राम प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0- 374/2025 धारा 293, 125, 223 बी0एन0एस0 व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।

उ0नि0 नीरज कुमार चौकी प्रभारी गंगापुर थाना रोहनिया कमि० वाराणसी

उ0नि0 अनुज कुमार सिहं थाना रोहनिया कमि० वाराणसी

हे0का0 अरविन्द कुमार थाना रोहनिया कमि० वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)