•   Friday, 20 Mar, 2026
Arrested by Varanasi Police Station Shivpur white metal ornaments of fodder and some cash were recovered from his possession.

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से चोरी के सफेद धातु के आभुषण व कुछ नगद रुपये बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से चोरी के सफेद धातु के आभुषण व कुछ नगद रुपये बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-292/2025 अन्तर्गत धारा 305 (ए) बी०एन०एस० व बढोत्तरी धारा 317 (2)/317 (4)/238 बी०एन०एस० थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित 01 नफ़र वांछित अभियुक्ता व अभियुक्त सचिन सेठ पुत्र विनोद सेठ निवासी मंगारी बाजार थाना फूलपुर वाराणसी को शिवपुर रेलवे स्टेशन वाराणसी से आज दिनांक-20.03.2026 को समय करीब 09.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त/अभियुक्ता के कब्जे से चोरी के सफेद धातु के आभूषण व कुछ नगद रुपये बरामद हुए। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक-29.06.2025 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने वादी के घर में रहने वाले नौकर द्वारा वादी के लॉकर में रखे आभूषण चोरी कर लेने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना शिवपुर में मु0अ0सं0-0292/2025 धारा 305(ए) बी०एन०एस० पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 रोहित सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।

पुछताछ का विवरण-

अभियुक्ता उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरे द्वारा विगत वर्ष पीड़ित के घर में चोरी करके मंगारी के सोनार सचिन सेठ व उनके पिता को सारा सामान बेचा गया। सोनार द्वारा चोरी का सामान जानकर उसे औने-पौने दामों पर खरीद लिया गया था और आज भी मैं अपने इसी परिचित सुनार सचिन सेठ को यह सामान बेचकर पैसा लेने आई थी। इन्होने मुझे इस सामान के बदले 2500/- रुपये दिए हैं।

अभियुक्त सचिन सेठ उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरी दुकान उदारे सिन्धौरा में है तथा मेरे पिता की दुकान मंगारी बाजार में है। हमलोग छोटे-मोटे सोनार है तथा जब कोई भी व्यक्ति हमलोगों के दुकान पर चोरी का सामान बेचने आता है तो हम लोग औने-पौने दाम पर खरीद लेते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण-

1. 01 नफ़र अभियुक्ता, उम्र करीब 31 वर्ष।

2. सचिन सेठ पुत्र विनोद सेठ निवासी मंगारी बाजार थाना फूलपुर वाराणसी, उम्र 31 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

शिवपुर रेलवे स्टेशन वाराणसी से, दिनांक-20.03.2026 को समय करीब 09.15 बजे ।

बरामदगी का विवरण-

चोरी की 02 अदद पायल सफेद धातु, 01 अदद बिछिया सफेद धातु व कुल 2500/- रुपये नकद बरामद।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-292/2025 धारा 305 (ए)/317(2)/317(4)/238 बी0एन0एस0 थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

01- उ0नि0 रोहित सिंह थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

02- हे0का0 सुभाषचन्द्र सिंह थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

03- हे0का0 हीरालाल यादव थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

04- म०आ० पिंकी खरवार थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)