वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त अगम कुमार गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त अगम कुमार गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0144/2026 धारा 137(2)/87 बी0एन0एस0 थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त अगम कुमार पुत्र कन्नन निवासी हिरामनपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को आज दिनांक-20.03.2026 को समय करीब 10.20 बजे अम्बेडकर चौराहा के पास पार्क से गिरफ्तार करते हुए, पीड़िता अपहृता की सकुशल बरामदगी की गयी। उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अगम कुमार पुत्र कन्नन निवासी हिरामनपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-
अम्बेडकर चौराहा के पास पार्क से, आज दिनांक-20.03.2026 को समय करीब 10.20 बजे ।
बरामदगी का विवरण- मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता/पीड़िता, उम्र करीब 16 वर्ष बरामद।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-0144/2026 धारा 137 (2)/87 बी0एन०एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
2. म०उ0नि0 मीनू सिंह थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी।
3. हे0का0 विनित कुमार सिंह थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
4. हे0का0 दिलीप कुमार यादव थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं धमकी देने वाले अभियुक्त की गिरफ्तार
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा दुष्कर्म, आईटी एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त की गिरफ्तारी
