वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं धमकी देने वाले अभियुक्त की गिरफ्तार
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं धमकी देने वाले अभियुक्त की गिरफ्तार
आज दिनांक 20.03.2026 को थाना जंसा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कतवारूपुर नहर के पास से शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा बाद में शादी से इंकार कर जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में पंजीकृत मु0अ0सं0 51/2026, धारा 69, 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त जय कुमार राजभर पुत्र राजनारायण राजभर निवासी ग्राम भाला, थाना चौरी, जनपद भदोही, उम्र लगभग 26 वर्ष, को गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण–
अभियुक्त एवं पीड़िता लगभग चार वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। आपसी बातचीत के दौरान उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। दिनांक 26.12.2025 को अभियुक्त पीड़िता को उड़ीसा ले गया, जहाँ लगभग दो माह तक एक ही कमरे में पति-पत्नी की तरह रखकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
पीड़िता के अनुसार, इस प्रकरण में अभियुक्त के माता-पिता एवं भाई की भी संलिप्तता है। बाद में जब पीड़िता ने शादी करने की बात की तो अभियुक्त ने शादी से इंकार कर दिया। इसके साथ ही पीड़िता के भाई को धमकी भी दी थी।
दिनांक 20.03.2026 को अभियुक्त पुनः पीड़िता के घर आया और किसी अन्य से शादी कर लेने की धमकी देकर चला गया।
उक्त संबंध में पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना जंसा में दिनांक 20.03.2026 को अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना जंसा के नेतृत्व में अभियुक्त की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया। अन्य नामजद व्यक्तियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी।
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं धमकी देने वाले अभियुक्त की गिरफ्तार
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा दुष्कर्म, आईटी एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त की गिरफ्तारी
