•   Friday, 20 Mar, 2026
Varanasi Police Station Jansa Police arrested the accused in a case related to rape IT Act and SC/ST Act.

वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा दुष्कर्म, आईटी एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त की गिरफ्तारी

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा दुष्कर्म, आईटी एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त की गिरफ्तारी

आज दिनांक 20.03.2026 को थाना जंसा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुरौना अंडरपास के पास से मु0अ0सं0 0045/2026, धारा 64(च), 64(ड), 352, 115(2) बीएनएस, धारा 67 आईटी एक्ट एवं धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(va), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त राघवेन्द्र गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता निवासी ग्राम सिहोरवा, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 32 वर्ष, को गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण–
पीड़िता एक आयुर्वेदिक उत्पाद कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत है तथा अभियुक्त भी उसी कंपनी में कार्यरत है। वर्ष 2023 में अभियुक्त उसे कंपनी का सामान बेचने के बहाने चौबेपुर क्षेत्र स्थित एक मकान में ले गया, जहाँ खाने-पीने की वस्तु देने के उपरांत उसकी चेतना शून्य हो गई। आरोप है कि इसी दौरान अभियुक्त ने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध स्थापित किया।

अभियुक्त द्वारा घटना के वीडियो एवं फोटो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देने तथा इस भय का लाभ उठाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने एवं धन की मांग कर उगाही करने का भी आरोप है।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर दिनांक 13.03.2026 को थाना जंसा में अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक थाना जंसा के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजद व्यक्तियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)