•   Saturday, 21 Mar, 2026
On the orders of DCP Kashi a case has been registered once again against Varanasi city's most wanted accused Rajesh Rai (Matru

डीसीपी काशी के आदेश पर वाराणसी शहर के मोस्टवांटेड आरोपी रमेश राय (मटरू राय) के खिलाफ एक बार पुनः दर्ज हुआ चेतगंज थाने में मुकदमा

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

डीसीपी काशी के आदेश पर वाराणसी शहर के मोस्टवांटेड आरोपी रमेश राय (मटरू राय) के खिलाफ एक बार पुनः दर्ज हुआ चेतगंज थाने में मुकदमा

डीसीपी काशी जोन पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश पर विवादित सम्पत्ति पिशाचमोचन के भूखण्ड में गैंगेस्टर अपराधी रमेश राय तर्फ मटरु राय एवं उसके गिरोह के सदस्यों के द्वारा सम्पत्ति पर आकर कई बार जबरन कब्जा करने व मौके पर कब्जा न कर पाने की दशा में जान से मारने व गालौज करने व रंगदारी मांगने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज किया गया।

पीड़ित मुकेश कुमार साहू पुत्र स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ साहू, वीडीए कालोनी, पिशाचमोचन, थाना चेतगंज, जिला वाराणसी ने बताया कि वह कबाड़ का क्रय-विक्रय करने वाला एक रजिस्टर्ड व्यपारी है। 

मुकेश साहू ने एक सम्पत्ति मकान नम्बर सी 26/23 व सी0 21/28, पिशाचमोचन, वाराणसी में अपने पिता के जमाने से बतौर किरायेदार कबाड़ का कारोबार कर रहा है।

वर्तमान समय में मुकेश साहू ने भूस्वामिनी मीरा देवी वगैरह से रजिस्टर्ड सट्टा प्राप्त किया था और सट्टे के आधार पर मुकेश साहू ने माननीय अपर जिला जज पक्ष संख्या 1 वाद संख्या 14 सन् 2018 मुकेश साहू बनाम मीरा देवी वगैरह दाखिल किया जहां माननीय अदालत ने विपक्षीगण के विरुद्ध स्थगन आदेश पारित किया। 

उक्त वाद माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में आज भी विचाराधीन है। 

गैंगेस्टर का अपराधी रमेश राय उर्फ मटरू राय पुत्र कैलाश राय निवासी एस 10/6 ए-2 एके-2, हुकुलगंज, वरुणापार जोन, वाराणसी एवं उसके गिरोह के सदस्यों के द्वारा फर्जी दस्तावेजके बल पर उक्त सम्पत्ति पर कब्जा करने के लिए बार बार प्रयास किया लेकिन अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाया। 

रमेश राय उर्फ मटरू राय (गैंगेस्टर) का उक्त अपराधी अपराध जगत में सक्रिय भूमिका में रहता है जिसके उपर वाराणसी थाना के अन्तर्गत कई थानों में 12-13 अपराध के सम्बन्ध में मुकदमे पंजीकृत है।

तथा साथ ही साथ 2 से 3 गैंगेस्टर के मुकदमें पंजीकृत है। वर्तमान में एक गैंगेस्टर का अपराध संख्या 126/22, माननीय न्यायालय गैंगेस्टर कोर्ट में विचाराधीन है।

सन् 2023 में पुलिस आयुक्त द्वारा अपराधी, गैंगेस्टर रमेश राय उर्फ मटरू राय को वर्ष 2023 में जिला बदर भी किया गया था।

मुकेश साहू ने कहा की मटरु राय अपने आपराधिक आदत में न में सुधार न करने के कारण कई बार उक्त सम्पत्ति सी0 26/23 व सी 21/28, पिशाचमोचन, वाराणसी पर कब्जा करने का प्रयास किया।

उक्त सम्पत्ति पर कई बार विवाद भी हुआ जिसके सम्बन्ध में रमेश राय उर्फ मटरू राय के उपर कई मुकदमें पंजीकृत हुए और एक मुकदमा विपक्षी रमेश राये उर्फ मटरु राय के उपर उक्त सम्पत्ति के के सम्बन्ध में चोरी, गाली-गलौज व जान से मारने के सम्बन्ध में दर्ज हुआ।

जिसका अपराध संख्या 111/2021 दिनांक 27-07-2021 को अपराध अन्तर्गत धारा 379/506 में दर्ज किया गया तथा दौरान विवेचना में धारा 411 की बढ़ोत्तरी भी की गयी तथा तत्कालीन एसएचओ थाना चेतगंज को भी सस्पेन्ड किया गया। 

तत्पश्चात् उक्त गैंगेस्टर का अपराधी दिनांक 14-03-2026 दिन शनिवार को दिन में करीब 1:15 बजे सम्पत्ति पर चढ़ आया।

मुकेश साहू कहना है की मटरू राय उसके दुकान पर गाली-गलौज व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए व धमकी देते हुए बोला कि जमीन तो मैं कब्जा कर ही लूंगा साथ ही साथ इस सम्पत्ति पर तुमसे मुआवजा के साथ-साथ व्याज सहित पैसा भी वसूल करूंगा। 

उसने स्थानीय एक विधायक की संरक्षण में कहा कि मेरा कोई कुछ भी बिगाड़ नहीं पायेगा। 

उसने अपनी दबंगई दिखाते हुए कहा कि सरकार व पुलिस में अच्छी पकड़ है। मेरा 2023 के गैंगेस्टर अपराध संख्या 480/23 जो पुलिस आयुक्त के यहां विचाराधीन है तब भी पुलिस मेरे उपर कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है, सोचों मैं कितना पंहुचा हुआ और रसूखदार हूं, तुम ये सम्पत्ति छोड़ दो नहीं तो मैं तुम्हे जान से मार दूंगा। 

मुकेश साहू मटरू राय की आपराधिक गतिविधियों के कारण अत्यधिक भयभीत, डरा व सहमा हुआ है। 

मुकेश साहू ने कहा कि डीसीपी काशी से कहा कि हमारे परिवार के जान-माल की सुरक्षा किया जाना आवश्यक है एवं साथ ही साथ उस गैंगेस्टर अपराधी रमेश राय उर्फ मटरु राय व उसके गिरोह पर कार्यवाही से परिवार हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा।

हमारे संवाददाता ने चेतगंज इंस्पेक्टर विजय शुक्ला से बात की तो उन्होंने ने मीडिया को बताया कि रमेश राय उर्फ मटरू राय की पूर्व अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए गिरफ्तारी के टीम का गठन भी कर दिया है लगातार गिरफ्तार के लिए तलाश जारी है।

वही लहुराबीर चौकी प्रभारी ने मीडिया से बताया कि कोई भी अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)