•   Sunday, 12 Apr, 2026
In the case related to cough syrup case registered at Varanasi Police Station Kotwali District Magistrate License Authority Varanasi issued show cause notice along with suspension order to liquor composite shop for violating

वाराणसी थाना कोतवाली पर पंजीकृत कफ सिरप मामले से संबधित अभियोग में जिलाधिकारी लाइसेंस प्राधिकारी, वाराणसी द्वारा लिकर कम्पोजिट शॉप को उत्तर प्रदेश आबकारी कम्पोजिट दकान (लाइसेंस व्यवस्थापन नियमावली-2025 के नियम-18 1 घ का उल्लंघन करने पर लिकर शाप कम्पोजिट श

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना कोतवाली पर पंजीकृत कफ सिरप मामले से संबधित अभियोग में जिलाधिकारी /लाइसेंस प्राधिकारी, वाराणसी द्वारा लिकर / कम्पोजिट शॉप को उत्तर प्रदेश आबकारी कम्पोजिट दकान (लाइसेंस व्यवस्थापन) नियमावली-2025 के नियम-18 (1) (घ) का उल्लंघन करने पर लिकर शाप / कम्पोजिट शॉप निलम्बन आदेश सह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं 04 लिकर/ कम्पोजिट शॉप सीज किया गया।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा मुकदमा उपरोक्त की गम्भीरता के दृष्टिगत जीरो टालरेंस की नीति के तहत आपराधिक कृत्य से अर्जित सम्पत्तियों को अधिग्रहण । 

कुर्क करने के अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में एवं अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कफ सिरप से संबधित मु०अ०सं०-235/2025 में सक्रिय रूप से माफिया गतिविधियों, असामाजिक गतिविधियों एवं संगठित अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तागण को दिनांक- 11.04.2026 को जिलाधिकारी / लाइसेंस प्राधिकारी, वाराणसी द्वारा उत्तर प्रदेश आबकारी कम्पोजिट दुकान (लाइसेंस व्यवस्थापन) नियमावली-2025 के नियम-18 (1) (घ) का उल्लंघन करने पर लिकर शाप/ कम्पोजिट शॉप निलम्बन आदेश सह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं 04 लिकर शाप को सीज किया गया।

सीज की गयी लिकर शाप का विवरण-

1. शिवांगी जायसवाल पत्नी वैभव जायसवाल निवासी-55/15 औरंगाबाद थाना लक्सा वाराणसी कम्पोजिट शॉप लहरतारा बाज़ार (शाप आई०डी०-45997) वर्ष 2025-26

2. बबिता सिंह पत्नी विकास सिंह पता ए 9/61 ए कायस्थ टोला, राजघाट, थाना आदमपुर वाराणसी कम्पोजिट शॉप परेडकोठी (शाप आई0डी0-45553) वर्ष 2026-27

3. ऊषा देवी पत्नी गुलाबचन्द्र गुप्ता निवासी-ए 14/63 ए के भारद्वाजी टोला, राजघाट थाना आदमपुर वाराणसी कम्पोजिट शॉप कज्जाकपुरा (शाप आई0डी0-45754) वर्ष 2026-27

4. राधिका जायसवाल पत्नी संजय जायसवाल निवासी के 57/84 ए नवापुरा थाना कोतवाली वाराणसी कम्पोजिट शॉप खोजवां (शाप आई0डी0-45285) वर्ष 2026-27

निम्न कम्पोजिट शॉप के पक्ष में जमा प्रतिभूति धनराशि जब्त किया गिया।

1. वैशाली पुर्सवानी पत्नी शुभम जायसवाल निवासी सी 27/142 रामकटोरा जगतगंज वाराणसी कम्पोजिट शॉप माधोपुर (शास्त्रीनगर) (शाप आई0डी0-45582) वर्ष 2025-26

2. रेखा देवी पत्नी मदनलाल निवासी-ए 9/61 सी कायस्थ टोला प्रहलादघाट थाना आदमपुर वाराणसी कम्पोजिट शॉप शहबाबाद (शाप आई0डी0-44839) वर्ष 2025-26

कार्यवाही कराने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. दयाशंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक / विवेचक थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 अंकित सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 लवलेश पटेल एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

4. उ0नि0 धीरज, एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

5. उ0नि0 विजय कुमार यादव थाना कोतवाली कमि० वाराणसी

6. उ0नि0 अमन सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

7. का० शिवाजी चन्द, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

8. का0 शुभम सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

9. का० अखिलेश कुमार, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)