•   Wednesday, 04 Feb, 2026
Inspection of Panchavati Nagar and Sindhuria Colony of Shivdaspur ward instructions for sewer line extension Municipal Commissioner expressed displeasure over the blockage of drain warning of FIR.

शिवदासपुर वार्ड के पंचवटी नगर व सिंधुरिया कॉलोनी का किया निरीक्षण, सीवर लाइन विस्तार के निर्देश, नाला बाधित होने पर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी, एफआईआर की चेतावनी

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz


शिवदासपुर वार्ड के पंचवटी नगर व सिंधुरिया कॉलोनी का किया निरीक्षण, सीवर लाइन विस्तार के निर्देश, नाला बाधित होने पर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी, एफआईआर की चेतावनी


शीतला माता मंदिर के पास जलजमाव पर हुए सख्त, खाली प्लाटों में तत्काल सक्शन मशीन लगाने का निर्देश
सहायक नगर आयुक्त से तालाब के पास की जमीन का मालिकाना हक जांचने का भी दिया आदेश

​वाराणसी : नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को शिवदासपुर वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पंचवटी नगर और सिंधुरिया कॉलोनी में बिछाई जा रही सीवर पाइप लाइन के कार्यों का जायजा लिया। 
निरीक्षण के दौरान शिवदासपुर से मुख्य मार्ग तक नाला बाधित मिलने पर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने तत्काल फोन पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यडी) के अधिशासी अभियंता से वार्ता की और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं हुआ तो विभाग व संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
​​शीतला माता मंदिर के समीप भारी जलजमाव को देखते हुए नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को सीवर लाइन का विस्तार मुख्य मार्ग तक कराने का निर्देश दिया। साथ ही आवागमन को सुगम बनाने के लिए इंटरलॉकिंग कार्य कराने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जलजमाव से जनता को राहत दिलाना प्राथमिकता है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर और खाली प्लॉटों में भरे पानी पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। 
उन्होंने जलकल विभाग को सक्शन मशीन लगाकर प्लॉटों से पानी निकालने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में चूने का छिड़काव और एंटी-लार्वा स्प्रे सुनिश्चित किया जाए ताकि बीमारियों का खतरा न रहे।
तालाब की जमीन की होगी जांच
​नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव को शिवदासपुर तालाब की वस्तुस्थिति स्पष्ट करने का जिम्मा सौंपा। उन्होंने जांच करने को कहा कि तालाब के पास स्थित खाली भू-भाग सरकारी है या किसी की निजी संपत्ति। 
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद रविंद्र सोनकर, महाप्रबंधक जलकल अनूप कुमार सिंह, जेई आशुतोष, श्वेता और प्रदीप वर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)