वाराणसी थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आटो से बैट्री चोरी की घटना का सफल अनवारण कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आटो से बैट्री चोरी की घटना का सफल अनवारण कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से चोरी की बैट्टियाँ बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा आटो से बैट्री चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर मु०अ०सं० मु0अ0सं0 161/2026 धारा 303 (2), 317 (2) बीएनएस थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त नौशाद अली पुत्र अस्लम निवासी कब्रिस्तान के पास नई बस्ती, धन्नीपुर थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक 18.05.2026 को समय करीब 22.00 बजे थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत विशुनपुर स्थित बाग के किनारे से गिरफ्तार किया गया, कब्जे से चोरी की 03 बैट्रियाँ बरामद किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 18.05.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना लोहता पर घर के बाहर खड़ी अपनी आटो से अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैटरी चोरी कर लेने सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिये।
जिसके आधार पर थाना लोहता पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना विवेचना उ0नि0 ऋतुराज मिश्रा द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
नौशाद अली पुत्र अस्लम निवासी कब्रिस्तान के पास नई बस्ती, धन्नीपुर थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
विशुनपुर स्थित बाग के किनारे थाना लोहता से, दिनांक 18.05.2026 को समय करीब 22.00 बजे ।
बरामदगी का विवरण-
चोरी के 03 अदद बैट्रियाँ बरामद।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 161/2026 धारा 303 (2), 317 (2) बीएनएस थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
2.उ0नि0 रवि गोंड थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
3.उ0नि0 ऋतुराज मिश्रा थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
4. हे0का0 प्रवीन कुमार सिंह थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
5. हे0का0 सत्यप्रकाश सिंह थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
6. रि0का0 जगदीश कुमार थाना लोहता कमिश्ररेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आटो से बैट्री चोरी की घटना का सफल अनवारण कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया