•   Wednesday, 20 May, 2026
Varanasi Rohaniya police arrested Prashant Nayak the wanted accused in the case of luring and taking away a teenage girl; the kidnapped/victim was re

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त प्रशांत नायक गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त प्रशांत नायक गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से सीडीआर अवलोकन व लोकेशन के आधार जनपद फिरोजाबाद पहुँचकर मु0अ0सं0-139/2026 धारा 137(2), 87 बी0एन0एस० थाना रोहनियां कमि० वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रशान्त नायक पुत्र झार सिंह निवासी जफारा थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद को दिनांक 18.04.2026 को समय करीब 19.20 बजे ग्राम कल्याणगढी थाना एका जनपद फिरोजाबाद से गिरफ्तार करते हुए, पीड़िता/अपहृता की सकुशल बरामदगी की गयी। 

उक्त के सम्बन्ध में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 09.05.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना रोहनियां पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादी की नाबालिक पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष जो घर से स्कूल के निकली और घर वापस नहीं आयी। 
प्राप्त सूचना के आधार पर थाना रोहनियां पर अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

प्रशान्त नायक पुत्र झार सिंह निवासी जफारा थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 19 वर्ष।

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-

ग्राम कल्याणगढी थाना एका जनपद फिरोजाबाद से, दिनांक 18.05.2026 को समय करीब 19.20 बजे ।

बरामदगी का विवरण-

मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता/पीड़िता, उम्र करीब 17 वर्ष बरामद।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-0139/2026 धारा 137 (2)/87 बी0एन0एस0 थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

01- प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

02- उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

03- हे0का0 सुधीर कुमार सिंह थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)