•   Sunday, 12 Apr, 2026
Varanasi Chowk police arrested one wanted accused in connection with sexual harassment and POCSO Act

वाराणसी थाना चौक पुलिस द्वारा यौन उत्पीडन व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 1 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चौक पुलिस द्वारा यौन उत्पीडन व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 1 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक चौक के कुशल नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0066/2026 धारा 74,78,331 (6), 351 (3) बीएनएस व 9L/10 पाक्सो थाना चौक कमि० वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त समीर हासमी पुत्र मुनावर अली पता सीके 62/68 बलुआ गली काशीपुरा थाना चौक कमि० वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 12.04.2026 को नीची बाग पोस्ट ऑफिस के पास थाना चौक से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- दिनांक 11.04.2026 को आवेदक द्वारा थाना चौक पर उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया कि

उनकी पुत्री उम्र 19 वर्ष, को अभियुक्त समीर हासमी पुत्र मुनावर अली पता सीके 62/68 बलुआ गली काशीपुरा थाना चौक कमि० वाराणसी पिछले 05 वर्षों से लगातार परेशान, पीछा तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। जब मेरी पुत्री मात्र 14 वर्ष की थी, उसी समय से अभियुक्त झठे प्रेम का दिखावा कर उसे गुमराह करने का प्रयास कर रहा है, जिससे उसे एवं हमारे परिवार को भय, असुरक्षा एवं मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। इस तहरीर को संज्ञान में लेते हुए थाना चौक पर मु0अ0सं0-0066/2026 धारा 74, 78, 331 (6), 351 (3) बीएनएस व 9L/10 पाक्सो में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त समीर हासमी पुत्र मुनावर अली पता सीके 62/68 बलुआ गली काशीपुरा थाना चौक कमि० वाराणसी को नीची बाग पोस्ट ऑफिस के पास काशीपुरा थाना चौक वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण: मु0अ0सं0-0066/2026 धारा 74, 78, 331(6), 351 (3) बीएनएस व 9L/10 पाक्सो

थाना चौक कमि० वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: समीर हासमी पुत्र मुनावर अली पता सीके 62/68 बलुआ गली काशीपुरा थाना चौक कमि० वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थानः दिनांक-12.04.2026 को, स्थान- नीची बाग पोस्ट ऑफिस के पास चौकी काशीपुरा थाना चौक कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण : -

1. प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

2 उ0नि0 प्रणव पाण्डेय चौकी प्रभारी काशीपुरा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

3. का0 कुँवर बहादुर सिंह थाना चौक कमिश्ररेट वाराणसी ।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)