•   Sunday, 12 Apr, 2026
Varanasi Chowk police arrested one wanted accused in connection with sexual harassment and POCSO Act Varanasi Police Station Sindhaura arrested wanted accused in connection with rape threat and POCSO Act of a minor victim.

वाराणसी थाना सिन्धौरा पुलिस द्वारा नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म, धमकी एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिन्धौरा पुलिस द्वारा नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म, धमकी एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी

आज दिनांक 12.04.2026 को थाना सिन्धौरा पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में देखभाल एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम महगाँव के बगीचे के पास से थाना सिन्धौरा, जनपद वाराणसी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 064/2026, धारा 64(2)(m)/65(1)/351(3)/123 बी.एन.एस. व 3(A)/4(2)/5(J)(II)/5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :*
1.प्रमोद उर्फ बबलू मौर्य पुत्र श्याम नारायण मौर्य, निवासी गरथमा, थाना सिन्धौरा, जनपद वाराणसी, उम्र 39 वर्ष।
2.आनन्द मौर्य पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम बसांव, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी, उम्र 33 वर्ष।

उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा दिनांक 11.04.2026 को थाना सिन्धौरा पर लिखित तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी नाबालिग बहन, जो अभियुक्त प्रमोद उर्फ बबलू मौर्य की दुकान पर कार्य करती थी, के साथ पिछले लगभग 01 वर्ष से अभियुक्त द्वारा घर पर परिवार का कोई सदस्य न होने की स्थिति में उसे कभी-कभी शराब पिलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाते थे। 

साथ ही सह-अभियुक्त आनन्द मौर्य द्वारा उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर कई बार जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किए गए तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिन्धौरा पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। 

विवेचना के क्रम में साक्ष्यों के आधार पर उक्त अभियुक्तों की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ का विवरण :
अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने द्वारा किए गए अपराध को स्वीकार किया है। 

उन्होंने बताया कि वे योजनाबद्ध तरीके से पीड़िता को अपने प्रभाव में लेकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाते थे तथा विरोध करने पर उसे डराते-धमकाते थे। 

साथ ही यह भी स्वीकार किया कि वे पीड़िता को विभिन्न स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। पूछताछ के आधार पर अन्य तथ्यों का संकलन किया जा रहा है।

अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा प्रकरण में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)