वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा कुल 319 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 1 नफर अभियुक्त एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व गिरफ्तार
वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा कुल 319 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 1 नफर अभियुक्त एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 नफ़र अभियुक्त कैफ जमाल उर्फ छोटू पुत्र स्व० जमालुद्दीन उर्फ भोलू निवासी- शकुराबाद थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली को दिनांक-11.04.2026 को समय करीब 14.40 बजे कुल 319 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शिवपुर पर मु0अ0सं0 0159/2026 धारा 8/21/60 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
कैफ जमाल उर्फ छोटू पुत्र स्व० जमालुद्दीन उर्फ भोलू निवासी- शकुराबाद थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 32 वर्ष ।
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-
काशीधाँम लान के पास थाना शिवपुर कमि० वाराणसी से, दिनांक 11.04.2026, समय करीब 14.40 बजे ।
बरामदगी का विवरण-
01- कुल 319 ग्राम नाजायज हेरोईन।
02- जामा तलाशी से कुल 1100/- रुपये नगद व 01 अदद मोबाइल फोन बरामद।
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 0159/2026 धारा 8/21/60 एन0डी०पी०एस० एक्ट थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरणः-
थाना शिवपुर पुलिस टीम-
1. उ0नि0 कृष्ण कुमार सरोज थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 संजय कुमार थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
3. हे0का0 बृजेश थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
4. का0 आमोद कुमार थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम वाराणसी -
4. उ0नि0 आदित्य नारायण सिंह।
5. हे0का0 आनन्द कुमार तिवारी।
6. हे0का0 इन्द्रजीत कुमार।
7. का0 शक्तिधर पाण्डेय ।
8. का० आशुतोष त्रिपाठीं।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा कुल 319 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 1 नफर अभियुक्त एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व गिरफ्तार