•   Wednesday, 04 Feb, 2026
Varanasi Development Authority Vice Chairman Purna Bora along with NBCC officials and project archit Varanasi located at Englishia Line.

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने एनबीसीसी के अधिकारियों एवं परियोजना वास्तुकार के साथ इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी का निरीक्षण किया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

कैंट रेलवे स्टेशन के सामने इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी के पुनर्विकास की योजना को मूर्त रूप देने हेतु विशेष प्रयास करेगा वी.डी.ए

कैंट रेलवे स्टेशन के सामने इंग्लिशिया लाइन में जीटी रोड पर स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी नगर के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों में से एक है जिसे वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा 1980 के दशक के मध्य में विकसित किया गया था। 
वर्तमान समय में इस व्यवसायिक केंद्र से थोक एवं खुदरा व्यापार से जुड़ी 179 दुकानें एवं 6 कार्यालय संचालित हैं। लगभग 6,600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्थित वर्तमान G+2 भवन की संरचना के समय के साथ जर्जर होने, अतिक्रमण होने, पूर्व जल निकासी व्यवस्था के वर्तमान समय में पर्याप्त नहीं होने, यातायात अव्यवस्था, उचित पार्किंग के अभाव तथा स्वच्छता संबंधी अन्य समस्याओं के निदान तथा परिसर के लगभग 70 प्रतिशत खुले भूभाग के अनियोजित उपयोग एवं सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण इसकी उपयोगिता एवं कार्यक्षमता प्रभावित होने के कारण वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा 40 वर्ष से अधिक पुराने इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी (JLNCC) के समग्र पुनर्विकास की योजना प्रस्तावित की गई है। 

प्रस्तावित पुनर्विकास का उद्देश्य इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी परिसर को आधुनिक एवं सुरक्षित स्वरूप प्रदान करना है, जिससे संरचनात्मक मजबूती (स्ट्रक्चरल स्ट्रेंथ), बेहतर आंतरिक आवागमन, पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छता, आधुनिक सुविधाओं का विकास करते हुये उपयोगकर्ता अनुभव में सुधार कर जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी की आर्थिक क्षमता का सुनियोजित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। 
इस हेतु वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा एनबीसीसी (NBCC) के साथ एमओयू किया गया है। 
एनबीसीसी द्वारा तैयार की गई प्रारंभिक अवधारणात्मक योजना के अनुसार, बेसमेंट सहित G+12 तक के आधुनिक वाणिज्यिक भवन का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें अनुमन्य मानकों के अंतर्गत लगभग 2.68 का अवधारणात्मक एफएआर प्राप्त किया जाएगा। 

आज दिनांक 03.02.2026 को वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने एनबीसीसी के अधिकारियों एवं परियोजना वास्तुकार के साथ इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकान स्वामियों एवं अन्य स्टैक होल्डर्स से संवाद कर प्रस्तावित डिज़ाइन एवं पुनर्विकास योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। 
प्रस्तावित डिज़ाइन में नवीन भवन उपविधि के अनुरूप 18 मीटर सड़क चौड़ीकरण, आवश्यक सेटबैक प्रावधानों तथा अन्य नियामक शर्तों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)