•   Wednesday, 07 Jan, 2026
Varanasi Lanka police arrested one accused with 25.920 liters of illicit English liquor.

वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा 25.920 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा 25.920 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी लूट / अपहरण /सट्टेबाजी/ जुआं की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के नेतृत्व में दिनांक 05.01.2026 को थाना लंका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-010/2026 धारा- 60 आबकारी अधिनियम थाना लंका कमि० वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त अखिलेश कुमार सिंह पुत्र जगनारायण सिंह नि० ग्राम मुजराढ़ थाना धर्मपुरा जिला रोहतास बिहार उम्र 45 वर्ष को विश्वसुंदरी पुल के उपर चढने वाले सर्विस लेन अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना लंका पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण - दिनांक:- 05.01.2026 को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर विश्वसुंदरी पुल के उपर चढने वाले सर्विस लेन अण्डर पास से अभियुक्त अखिलेश कुमार सिंह पुत्र जगनारायण सिंह नि० ग्राम मुजराढ़ थाना धर्मपुरा जिला रोहतास बिहार उम्र 45 वर्ष को 03 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 144 पैकट 180 ml/ पैकेट (कुल 25.920 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना लंका में मु0अ0सं0-010/2026 धारा- 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-अखिलेश कुमार सिंह पुत्र जगनारायण सिंह नि० ग्राम मुजराढ़ थाना धर्मपुरा जिला रोहतास बिहार उम्र 45 वर्ष।

पूछताछ विवरणः-अभियुक्त अखिलेश कुमार सिंह पुत्र जगनारायण सिंह नि० ग्राम मुजराढ़ थाना धर्मपुरा जिला रोहतास बिहार उम्र 45 वर्ष से पूछताछ करने पर बता रहा है कि मेरे हाथ में जो नीले रंग का बैग है उसमें अंग्रेजी शराब है तथा इसे बिहार बेचने के लिए लेकर जा रहे था कि तभी आप लोग आ गए। आप लोगों को देखकर मैने पकड़े जाने के डर से भागने का प्रयास किया कि आप लोगों ने पकड़ लिया।

बरामदगी का विवरण - 03 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 144 अदद 180 ml पैकट कुल 25.920 लीटर अवैध अंग्रेजी

शराब ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 05.01.2026 को, स्थान- विश्वसुंदरी पुल के उपर चढने वाले सर्विस लेन अण्डर पास के पास से।

आपराधिक इतिहास/अभियोग विवरण- मु०अ) सं0-10/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना लंका कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1.उ0नि0 गौरव कुमार सिंह चौकी प्रभारी रमना कमि० वाराणसी।

2.उ0नि0 राहुल जायसवाल थाना लंका कमि० वाराणसी।

3. का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव थाना लंका कमि० वाराणसी।

4. का0 रोशन कुमार थाना लंका कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- आशुतोष तिवारी...वाराणसी
Comment As:

Comment (0)