•   Saturday, 02 Aug, 2025
Distribution of holy Ganga water started by Chairman of Municipality Shamli Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश शामली चेयरमैन नगर पालिका द्वारा पवित्र गंगाजल का वितरण शुरू

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

उत्तर प्रदेश शामली चेयरमैन नगर पालिका द्वारा पवित्र गंगाजल का वितरण शुरू


शिवरात्रि का पावन पर्व 23 जुलाई को मनाया जा रहा है। इस त्यौहार श्रावण मास की चर्तुदशी को मनाया जाता है, इस दिन लोग व्रत रखकर शिव भगवान की उपासना करते है और शिवभक्त हरिद्वार से कांवड लेकर आते है और भगवान भोलेनाथ को गंगाजल द्वारा जलाभिषेक करते है। यह दिन हिन्दू धर्म में बडे धूमधाम से मनाया जाता है तथा शंकर भगवान को गंगाजल, पंचामृत फल-फूल व अन्य प्रकार के मिष्ठान व भोग अर्पित कर अपनी मनोकामना मांगते है तथा भगवान शिव की पूजा विधि विधान से करते हैं। शिव चौदस के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते है। उक्त उद्गार नगर पालिका परिषद् शामली में महाशिवरात्रि के लिए जनता को पवित्र गंगाजल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर चेयरमैन अरविन्द संगल द्वारा व्यक्त किये। गंगाजल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल एवं अधिशासी अधिकारी श्री विनोद कुमार सोलंकी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।  
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी  विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि वह 08 जुलाई, 2025 को पालिका की पांच सदस्यीय टीम के साथ शामली की जनता के लिए हर की पौडी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आये, जो शामली निवासी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल नहीं ला सकें है उनके लिए पालिका गंगाजल लेकर आयी है। जिसको आज दिनांक : 15.07.2025 से 23.07.2025 तक नगर पालिका से शामली नगर की जनता के लिए को वितरित किया जायेगा। इस गंगाजल को पालिका से लेकर लोग महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शंकर को जलाभिषेक करें और पुण्य के भागी बनें। शामली में कांवड यात्रा के लिए नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये है और कांवड प्रभारियों द्वारा दिन-रात कांवडियों की सुविधा हेतु निगरानी की जा रही है तथा पालिका के समस्त कर्मचारी पूरे जोश के साथ कांवड यात्रा को सम्पन्न कराने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान कर रहे है। उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी नगर पालिका द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लाकर शामली के नागरिकों को उपलब्ध कराया गया है, जिससे वह भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर सकेगे। पालिका द्वारा धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए नागरिकों के लिए उठाया गया एक अद्भुत व सराहनीय कदम है। 
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी  विनोद कुमार सोलंकी, सभासद  धुरेन्द्र निर्वाल, सभासद  प्रमोद जांगिड, सभासद रोबिन गर्ग, सभासद  तोहिद रहमानी, सभासद  विनोद तोमर, सभासदपति संजय उपाध्याय, पंकज गुप्ता, सलमान अहमद, गुलजार मंसूरी, डॉ0 मनोज उपाध्याय, अवर अभियन्ता सिविल श्रीकांत सिंह राणा, अवर अभियन्ता जलकल  हर्षित गर्ग, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, टैक्स सुपरिन्टेन्डेन्ट योगेश कुमार, राजस्व निरीक्षक चन्द्र किशोर, लिपिक अनिल कुमार शर्मा, लक्ष्मण सिंह, पवन संगल, सतबीर शर्मा, संजय बंसल,  सन्नी मंगल, वैभव गर्ग, आशु,  गंगाराम, विनोद शर्मा, अतुल काम्बोज, अंकित आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अजित श्रीवास्तव.. उत्तर प्रदेश.. शामली
Comment As:

Comment (0)