जौनपुर थाना जलालपुर के पूर्व प्रधान डरा धमकाकर आठ माह से किशोरी के साथ कर रहा था दुष्कर्म


जौनपुर थाना जलालपुर के पूर्व प्रधान डरा धमकाकर आठ माह से किशोरी के साथ कर रहा था दुष्कर्म
जौनपुर:-जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर गांव के पूर्व प्रधान पर डरा-धमकाकर आठ माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी के मुताबिक मनबढ़ किस्म के पूर्व प्रधान ने करीब आठ माह पूर्व पहली बार डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। इसके बाद आए दिन उसका यौन शोषण करने लगा। इसी बीच किशोरी तबीयत खराब हो जाने पर वह ननिहाल चली गई।
एक महीने उपचार के बाद घर लौटी। लौटते ही फिर पूर्व प्रधान ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इससे उसकी हालत फिर खराब हो गई। आरोप है कि शुक्रवार की रात पूर्व प्रधान दो अन्य मित्रों के साथ किशोरी के घर पहुंचकर छेड़खानी करने लगा। तबीयत खराब होने की बात कहने पर भी नहीं माना और दुराचार का प्रयास करने लगा तो किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्वजन व पड़ोसी जुटने लगे तो धमकी देते हुए साथियों के साथ भाग गया। पीड़िता ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है। सूत्र बताते हैं कि कार्रवाई करने की बजाय पुलिस मामले की लीपापोती करने में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। दूसरी तरफ आरोपित पूर्व प्रधान का कहना है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण किशोरी को मोहरा बनाकर विपक्षी उनका चरित्र हनन कर रहे हैं।

वाराणसी थाना मिर्जामुराद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रूपापुर स्थित होटल विधान बसेरा में सनसनी खेज हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत थाना चितईपुर क्षेत्रांतर्गत कोरियर मैनेजर पर गोली चलाने वाला अभियुक्त जनपदीय एसओजी व थाना विलईपुर पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
