•   Monday, 07 Apr, 2025
Gorakhpur North Eastern Railway Administration is making continuous efforts to improve and expand th

गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार हेतु सतत् प्रयासरत है

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार हेतु सतत् प्रयासरत है

यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के फलस्वरूप यात्री संख्या में वृद्धि का क्रम जारी हैं। कोविड संक्रमण मे कमी आने पर पूर्वोत्तर रेलवे पर वर्ष 2021-22 में आरम्भिक यात्रियों की कुल संख्या 6.69 करोड़ रही, जो गत वर्ष की तुलना में 316.18 प्रतिशत अधिक है।
 पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर वर्ष 2020-21 में आरम्भिक यात्रियों की कुल संख्या 14.81 लाख थी, जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 2.03 करोड़ हो गयी। यह 1272.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। लखनऊ मंडल पर वर्ष 2020-21 में यात्रियों की कुल संख्या 0.76 करोड़ थी, जिसके सापेक्ष वर्ष 2021-22 में यात्रियों की कुल संख्या 2.28 करोड़ हुई जिसमें लगभग 201.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई एवं वाराणसी मंडल पर वर्ष 2020-21 में यात्रियों की कुल संख्या 0.70 करोड़ थी, जिसके सापेक्ष वर्ष 2021-22 में यात्रियों की कुल संख्या 2.38 करोड़ हुई जिसमें लगभग 237.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
 
  (पंकज कुमार सिंह)                                           

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

रिपोर्ट:-चन्दन चौरसिया. गोरखपुर
Comment As:

Comment (0)