वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले मे 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले मे 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मु0अ0स0-0161/2026 धारा-69,74,115(2), 351 (2) बी०एन०एस० थाना रोहनिया कमि० वाराणसी से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त कुमार गौरव उर्फ रिंकू पुत्र हृदय नरायन प्रजापति निवासी अभोली थाना सुरियावा जिला भदोही उम्र करीब 27 वर्ष को दिनांक-28.05.2026 को समय 11.30 बजे, लठिया चौराहा थाना रोहनिया वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
वादिनी/पीड़िता के द्वारा थाना रोहनिया पर एक प्रार्थना पत्र, प्रतिवादी द्वारा वादिनी/पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के सम्बन्ध मे प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर मु0अ0सं0-0161/2026, धारा-69, 74, 115 (2), 351 (2) बी0एन0एस0 थाना रोहनिया कमि० वाराणसी पर पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. कुमार गौरव उर्फ रिंकू पुत्र हृदय नरायन प्रजापति निवासी अभोली थाना सुरियावा जिला भदोही उम्र करीब 27 वर्ष।
गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-
दिनांक-28.05.2026 को समय 11.30 बजे, लठिया चौराहा थाना रोहनिया वाराणसी से।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0-0161/2026 धारा-69,74,115 (2), 351 (2) बीएनएस थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
3. हे0का0 चन्द्रदीप मौर्या थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
4. हे0का राकेश्वर कुमार गौड़ थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी ।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले मे 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार