बलिया भागवत कथा सुनने से अहंकार का होता है नांस पं आदित्य महराज


बलिया भागवत कथा सुनने से अहंकार का होता है नांस.पं आदित्य महराज
बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा गांव में चल रही संगीत मयी भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को कथा वाचक पं आदित्य जि महराज के द्वारा राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की कथा सुनाया। महराज जि ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी जन्मों के पापों का नाश होता है। राम जन्म एवं कृष्ण जन्म व बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। यह भी बताया कि 24 लाख की योनियों में भटकने के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है। जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है तब तक प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब रावण का अत्याचार बढ़ा तब राम का जन्म हुआ । जब कंस ने सारी मर्यादाऐं तोड़ी तो प्रभु श्री कृष्ण का जन्म हुआ। कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है।
रिपोर्ट-सजंय तिवारी. बलिया
पूर्वांचल के कई जिलों में गांजा करते थे सप्लाई आजमगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार आसाम से लेकर पूर्वांचल के कई जिले फैले सिंडिकेट को पुलिस को तलाश

उत्तर प्रदेश बलिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर पर जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण

श्री भवानंद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय पुनर्जी जहानगंज आजमगढ़ में दो दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का आयोजन किया जायेगा आशुतोष पाठक विज्ञान मेला संजोजक

बलिया पुलिस का वीडियो हुआ वायरल चोरी की बुलेट पर तिरंगा यात्रा करते नजर आए एसएचओ
