•   Tuesday, 20 May, 2025
A grand tribute meeting was organized in the Shraddha ceremony of late social worker Virendra Bahadu

समाजसेवी स्व वीरेंद्र बहादुर सिंह के श्राद्ध क्रम में बृहद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

समाजसेवी स्व वीरेंद्र बहादुर सिंह के श्राद्ध क्रम में बृहद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

पटना :- 80 वर्षीय समाजसेवी स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह के श्राद्ध क्रम में दिवंगत  आत्मा की शांति प्रदान हेतु पुण्य आत्मा के लिए परमात्मा से प्रार्थना कर 1 मिनट का मौन रखा गया | इसी क्रम में उनके चलचित्र पर फूल माला चढ़कर एक वृहद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कुशवाहा वंचित, बैठका, पीतांबरा मंदिर कॉलोनी पटना में किया गया सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर बिहार विधानसभा के स्पीकर मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि समाजसेवी स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह एक कर्मठ एवं इमानदार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। सिंचाई विभाग में यह अपना पूरा कार्यकाल कर रिटायर हुए थे। इनका रहन-सहन सादगी से भरा था ।जिसका अनुसरण परिजन समेत दोनों पुत्रों ने भी किया जो समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। इसी क्रम में दैनिक जागरण के रिटायर वरिष्ठ पत्रकार अभय कुमार श्रीवास्तव ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह एक नेक इंसान थे इनसे जो भी अमीर गरीब मदद मांगा उसे पूरा करने का यथासंभव प्रयास करते थे यह हमेशा खाली रहने पर मुंशी प्रेमचंद की किताबें पढ़ते और अपने साथ रखा करते थे। 

इसी क्रम में रांची झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि सुरेश निराला जी ने पुष्पांजलि अर्पित कर कविता के माध्यम से कहा कि जीवित रहे उनकी स्मृति ,जीवन सुख दुख की परछाई है, जन्म मे निहित मृत्यु की सच्चाई है । सृष्टि का सत्य हृदय से स्वीकार करें, जीवन हो गौरव पल पल इसे प्यार करें। देह नश्वर है, आत्मा अक्षय अमर है जो नहीं रहे उसके हृदय में बसर है ।पुष्प सा सुगंध बिखेरे उसकी स्मृति ,कली कली महके उसकी नेह  कृति। 
इसी क्रम में सासाराम जिले के श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार सतीश सिन्हा ने कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह हम लोगों के अभिभावक के समान थे वह एक आकर्षक व्यक्तित्व के धनी थे। 

इसी क्रम में पटना आइडियल इंडिया न्यूज़ चैनल के ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रसाद ने भी पुष्प अर्पित कर कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह हम लोगों के गर्जियांन स्वरूप थे। 

उनके जीवन से हम लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्हें हम लोग आजीवन याद करते रहेंगे इसी क्रम में कैमूर भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके भावभीनी श्रद्धांजलि दिया इसी क्रम में उन्होंने कहा । कि स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह पिता तुल्य थे। 

जिसे हम लोगों ने खो दिया उन्होंने अपने कार्यकाल में सिंचाई विभाग में ईमानदारी से कार्य करते हुए एक मिसाल पेश किया था जो अनुसरण करने लायक है। इस परिवेश में उनके दो पुत्र भी अपना नाम रोशन कर रहे हैं। 

इसी क्रम में शाहाबाद जोन के जल पुरुष एवं विख्यात कवि विनोद मिश्रा ने भी पुष्प अर्पित कर कहा कि वृत्त- वृत में फूल खिलेला, खिल-खिल के मुरझा जाला। दियाना रोज जरावल जाला,आखिर कार बुझा जाला। कविता सुनाकर उपस्थित जन समूह को भाव विभोर कर दिया। 

सभा का संचालन समाज सेवी कैमूर निवासी हरिहर सिंह ने किया उन्होंने पुष्प अर्पित करने के बाद कहा। के बाद समाजसेवी स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह अपने पीछे दो पुत्र जिसमें बड़े पुत्र प्रदीप कुमार सिंह रांची झारखंड में दैनिक जागरण में ब्यूरो चीफ के पद पर लंबे समय से कार्यरत है ।जबकि दूसरे पुत्र सुधीर सिंह अपने व्यवसाय में है।

इसके अलावे मातृ श्री के साथ पूरा परिवार भरा पड़ा है। स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह की अंत्तिष्टि  पटना के गंगा किनारे गुलबी घाट पर की गई जिसमें मुख्य अग्नि बड़े पुत्र प्रदीप कुमार सिंह ने दिया ।

भावभीनी श्रद्धांजलि देने वालों में डॉक्टर कमल कुमार कश्यप वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार गुप्ता के अलावे सैकड़ो लोग शामिल थे।

रिपोर्ट- डॉ कमल कश्यप..रांची झारखंड.. बिहार
Comment As:

Comment (0)