•   Monday, 07 Apr, 2025
Fatehpur BJP announced the names of 11 block presidents of Pradhan Sangh

फतेहपुर भाजपा ने प्रधान संघ के 11 ब्लॉकअध्यक्ष के नामों की घोषणा की

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

फतेहपुर भाजपा ने प्रधान संघ के 11 ब्लॉकअध्यक्ष के नामों की घोषणा की

फतेहपुर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में  भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्रधान संघ की बैठक संपन्न हुई| जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने भाग लिया| वहीं बैठक का संचालन भाजपा प्रधान संघ के अध्यक्ष सुशील सिंह चंदेल ने किया| इस दौरान 11 प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया |जिसमें धाता ब्लॉक से रामप्रताप पासवान, हथगाम ब्लॉक से जितेंद्र लोधी,एंराया ब्लॉक से नेत्रपाल सिंह चौहान, भिटौरा ब्लॉक से स्वामी शरण पाल, तेलियानी ब्लॉक से फरीद कुरैशी, बहुआ ब्लॉक से सिद्ध नाथ तिवारी, असोथर ब्लाक से गोरेलाल प्रजापति, मलवां ब्लॉक से सोनू अवस्थी, खजुहा ब्लाक से शिव प्रकाश सिंह, अमौली ब्लॉक से अरविंद उमराव, हंस्वा ब्लॉक से अमन लोधी की ताजपोशी की गई| इस दौरान सभी का जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने माल्यार्पण कर व मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया और संगठन हित में एक सप्ताह के अंदर ब्लाक कार्यकारिणी घोषित करने की बात कही तो वहीं भाजपा प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चंदेल ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यकारिणी का गठन करके शीघ्र प्रधानों का बड़ा सम्मेलन करवाया जाएगा| जिसमें प्रदेश से कोई बड़ा नेता कार्यक्रम में भाग लेगा| वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने जो नींव फतेहपुर से प्रधान संघ की रखी गई है यह जानकारी प्रदेश संगठन को भी है  और पूरे प्रदेश के प्रधान जब एकत्रित होकर भाजपा के साथ खड़े होंगे तो विकास की गंगा गांव के अंतिम छोर तक होगा| इस अवसर पर भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अभिषेक त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश बाजपेई,भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, हंसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान,जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र जिला मंत्री कुलदीप सिंह भदोरिया,जिला प्रवक्ता  विवेक श्रीवास्तव  सहित जनपद के तमाम प्रधान मौजूद रहे|

रिपोर्ट- विजय त्रिवेदी. संवाददाता फतेहपुर
Comment As:

Comment (0)