•   Tuesday, 08 Apr, 2025
Monthly crime review seminar was conducted by Police Commissioner Commissionerate Varanasi Mutha Ash

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन द्वारा यातायात लाइन स्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन द्वारा यातायात लाइन स्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी

उक्त गोष्ठी में संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) डॉ0 के0 एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त काशी जोन राम सेवक गौतम, पुलिस
उपायुक्त गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा एवं अभिसूचना सूर्यकान्त त्रिपाठी, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, समस्त
प्र0नि0 / थानाध्यक्ष / यातायात निरीक्षक व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। उक्त गोष्ठी में
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निम्न आदेश-निर्देश दिये गए-
1. आगामी त्यौहारों एवं जनपद अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आदि के दृष्टिगत कमिश्नरेट वाराणसी में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा व यातायात
व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
2. सीएम डैशबोर्ड में वर्णित विषयों पर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
3.
थाना स्तर पर साइबर हेल्प डेस्क को सक्रिय करते हुए साइबर सम्बन्धी प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने एवं फ्रीज की गई धनराशि, पीड़ित को वापस कराने हेतु निर्देशित किया गया।
4. थानों में लम्बित एस0आर0 केसेज के संबंध में सम्बन्धित से जानकारी ली गयी तथा विवेचना समय से निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
5. विवेचना निस्तारण अभियान की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये एवं सी0एस0 व एफ0आर0 में प्रगति की समीक्षा भी की गई।
6.
गैंगेस्टर एक्ट के तहत 14(1) के अन्तर्गत जब्तीकरण की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
7.
हत्या, लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी एवं चेन स्नैचिंग के अपराधों के त्वरित अनावरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
8.
आई.जी. आर. एस. पोर्टल/जन शिकायत पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किये जाने तथा फीडबैक नियमित रूप से लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
9. असामाजिक तत्वों पर निगरानी करने, आपराधिक प्रवृति के लोगों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने तथा चिन्हित गुंडों/माफियाओं की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
10. निरोधात्मक कार्यवाही गैंगेस्टर/गुंडा, NDPS, आबकारी के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त प्र०नि०/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया।
11. पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
12. टाप-10 अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
13. नियमित रूप से जनसुनवाई किये जाने हेतु समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया गया।
14. "आपरेशन क्लीन" अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए वाहनों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
15. महिलाओं एवं पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपराधों में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
16. बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग/रात्रि गश्त नियमित रूप से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
17.
"ऑपरेशन त्रिनेत्र" अभियान की प्रगति की समीक्षा की गयी, अधिकाधिक कैमरा अधिष्ठापित करने हेतु निर्देशित किया गया।
18. डायल-112 के कार्यों की समीक्षा की गई तथा पीआरवी द्वारा Night Domination की स्थिति की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

रिपोर्ट- आश्वनी जायसवाल, वाराणसी
Comment As:

Comment (0)