प्रयागराज करैली पुलिस ने छ अवैध देशी बम के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार


प्रयागराज करैली पुलिस ने छ अवैध देशी बम के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
प्रयागराज सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से करैली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान दौरान करैली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 6 अवैध देशी बम बरामद किए गए हैं। इस मामले में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम सैय्यद असफ है, जो गढ़ी कला लीडर रोड थाना शाहगंज के निवासी हैं। जिसे बक्शी मोढ़ा पुल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
इस गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ आपराधिक इतिहास भी दर्ज़ है।
इस गिरफ्तारी के दौरान, पुलिस टीम में थाना करैली के प्रभारी निरीक्षक अमर नाथ राय, उप निरीक्षक हरिशंकर मिश्रा, उप निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक मनीष कुमार राय, उप निरीक्षक बनवारी लाल, प्रशिक्षु उप निरीक्षक अमित मिश्रा, रवि कुमार, कांस्टेबल मुकेश कुमार, और पंकज कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई से सामाजिक सुरक्षा में सुधार होगा और लोगों की सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
रिपोर्ट- मो रिजवान जिला संवाददाता इलाहाबाद
पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा जिलाधिकारी वाराणसी एस राजलिंगम के साथ पहड्डिया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम नें नाजायज गाँजा की बिक्री करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कब्जे से दस किलो छ सौ ग्राम गाँजा अनुमानित कीमत लगभग एक लाख पचास हजार रुपये तथा एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस को किया बरामद
