•   Friday, 27 Jun, 2025
Sindhora Police Station of Varanasi showed exemplary efficiency by finding the missing girls within

वाराणसी थाना सिन्धोरा पुलिस ने दिखाई अनुकरणीय दक्षता गुमशुदा लड़कियों को 48 घंटे के भीतर तलाश कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिन्धोरा पुलिस ने दिखाई अनुकरणीय दक्षता गुमशुदा लड़कियों को 48 घंटे के भीतर तलाश कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया

थाना सिन्धोरा पर वादी सरोज राजभर पुत्र स्व. लालचन्द राजभर निवासी सरायशेखलार्ड, थाना सिन्धोरा, जनपद वाराणसी द्वारा एक लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 22.06.2025 को प्रातः लगभग 09:30 बजे उनकी पुत्रियाँ अर्चना राजभर (उम्र 18 वर्ष) एवं चांदनी राजभर (उम्र 13 वर्ष), जो जाठी आरामीशन के पास स्थित उनकी दुकान से सरायशेखलार्ड स्थित अपने घर के लिए निकली थीं, लेकिन घर नहीं पहुँचीं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिन्धोरा पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए खोजबीन प्रारंभ की गई। गुमशुदा लड़कियों की तलाश हेतु चौकी प्रभारी कस्बा सिन्धोरा उ0नि0 उमेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय जनसहयोग एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सतत प्रयास किए गए।

पुलिस टीम के अथक प्रयासों से दोनों गुमशुदा लड़कियों को 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

इस सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य में थाना सिन्धोरा पुलिस टीम की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय रही। परिजनों ने बच्चियों की सकुशल वापसी पर पुलिस टीम के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
                                            
                                             सोशल मीडिया सेल
                                                    पुलिस उपायुक्त,
                                गोमती-जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट- अश्विनी जायसवाल, वाराणसी
Comment As:

Comment (0)